लखीमपुर खीरी: पुलिस हिरासत में प्रियंका का उपवास शुरू, कहा- किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी

सीतापुर,04 अक्टूबर: यूपी में रविवार को बड़ा बवाल हो गया। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गाड़ी से किसानों को कुचलने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने किसानों की मौत के मामले में मंत्री के बेटे आशीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी पहुंचने वाली थीं, लेकिन उन्हें हरगांव के पास हिरासत में लेकर सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया गया। अब यूपी सरकार और पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रियंका गांधी ने हिरासत में रहकर उपवास शुरू कर दिया गया है। इस दौरान प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत वाले रूम झाड़ू लगाकर सफाई करती हुईं भी दिखीं।

Recommended Video

    लखीमपुर खीरी: पुलिस हिरासत में प्रियंका का उपवास शुरू, कहा- किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी
    priyanka gandhi

    सीतापुर पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी

    दरअसल, रविवार को उपजे किसानों के प्रदर्शन के बाद बड़ा बवाल हो गया था। इस दौरान आरोप है कि मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गाड़ी ने किसानों का कुचल दिया, जिसके बाद उपजी हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद देर रात 1 बजे प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं, प्रियंका हिंसा के दौरान मारे गए किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनको सीतापुर के पास आगे जाने रोक दिया और हिरासत में ले लिया।

    'किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी'

    अब पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी ने उपवास शुरू कर दिया है। वहीं उनकी एक ही मांग है कि किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी। वो किसानों से मिले बिना नहीं जाने की मांग पर अड़ी हुईं हैं। आरोप यह भी है कि पुलिस ने प्रियंका गांधी तक कानूनी सहायता भी नहीं पहुंचने दी। इससे पहले सुबह प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच काफी तीखी बहस भी हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+