जानिए, कितनी संपत्ति के मालिक हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल से लिया है लाखों का कर्ज

जानिए, कितनी संपत्ति के मालिक हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल से लिया है लाखों का कर्ज

लखनऊ, 01 फरवरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 31 जनवरी को करहल विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया। अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है और सोमवार को वे अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने मैनपुरी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के ऑफिर पहुंचे थे। बता दें, करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी जिले में आती है और यह इलाका सपा का गढ़ कहा जाता है। आइए जानते है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादन ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में कितनी संपत्ति दर्शाई है..।

अखिलेश यादव के पास 8.43 करोड़ रुपए की चल संपत्ति

अखिलेश यादव के पास 8.43 करोड़ रुपए की चल संपत्ति

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में 40.02 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति दर्शाई है। इसमें उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी के साथ-साथ बच्चों की संपत्ति भी दर्शाई है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, अखिलेश यादव के पास कुल 8.43 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें नकदी के साथ-साथ मोबाइल फोन, व्यायाम के उपकरण आदि शामिल हैं।

अखिलेश के पास है 17 करोड़ की अचल संपत्ति

अखिलेश के पास है 17 करोड़ की अचल संपत्ति

वहीं, अखिलेश यादव ने हलफनामे में दर्शाई अचल संपत्ति की अगर बात करें तो कृषि भूमि, आवासीय भूमि और भवन के रूप में उनके पास 17.22 करोड़ रुपये की संपत्ति है। चल और अचल संपत्ति के मामले में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उनसे पीछे हैं। डिंपल यादव के पास 4.67 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9.61 करोड़ की अचल संपत्ति है। हालांकि, वो आभूषणों की शौकीन हैं। उनके पास 2.770 किलोग्राम सोना है तो वहीं 203 ग्राम मोती और 127.75 कैरेट हीरे हैं। इनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

अखिलेश और डिंपल के पास नहीं है अपनी कोई कार

अखिलेश और डिंपल के पास नहीं है अपनी कोई कार

अखिलेश यादव के पास सोना या अन्य कोई आभूषण नहीं है। तो वहीं, बेटी अदिति यादव के पास भी 10.39 लाख रुपये की चल संपत्ति है। शपथ पत्र के अनुसार, बड़ी-बड़ी कारों में चलने वाले अखिलेश यादव और डिंपल यादव के पास कोई कार नहीं है। वहीं अखिलेश ने अपनी आय का साधन वेतन, कृषि और किराया दिखाया है तो पत्नी डिंपल की आय का साधन पेंशन, किराया और खेती है।

पत्नी डिंपल से लिया है लाखों का कर्ज

पत्नी डिंपल से लिया है लाखों का कर्ज

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में दर्शाया है कि उन्होंने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दो करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये का व्यक्तिगत कर्ज दिया है। वहीं डिंपल यादव से उन्होंने 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने 28.97 लाख रुपये की देनदारी भी अपने ऊपर दिखाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+