चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना, आप भी पढ़कर रह जाएंगे हैरान

अमीरी के मामले में चुनाव मैदान में उतरी महिला प्रत्याशी भी पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। OneIndia ने अपनी खास पड़ताल में कई प्रत्याशी का बायोडाटा खंगाला तो ऐसे ही चौकाने वाले आंकड़े मिले।

इलाहाबाद। यूं तो जगजाहिर है कि पैसे वाले ही अब चुनाव लड़ते हैं। लेकिन इसबार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान इलाहाबाद की विभिन्न सीटों से नामांकन कर रहे प्रत्याशियों से एक दिलचस्प आंकड़ा मिला है। यहां कई प्रत्याशियों से ज्यादा उनकी पत्नियों के पास कुबेर का खजाना है। यानी कि पति से ज्यादा धन उनके पास मौजूद है। अमीरी के मामले में चुनाव मैदान में उतरी महिला प्रत्याशी भी पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। OneIndia ने अपनी खास पड़ताल में कई प्रत्याशी का बायोडाटा खंगाला तो ऐसे ही चौकाने वाले आंकड़े मिले। आप भी पढ़ें यह दिलचस्प आंकड़ा।

चुनाव में उतरे प्रत्याशियों की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना, आप भी पढ़कर रह जाएंगे हैरान

इस तरह से खुद प्रत्याशी घोषित करते हैं संपत्ति

विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशी को शपथ पत्र देना होता है। जिसमें वह अपनी और पत्नी/पति की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देते हैं। इलाहाबाद में कुछ दिग्गज प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें से कई करोड़पति हैं। लेकिन उससे भी आश्चर्यचकित करने वाला तथ्य यह है कि इस मामले में प्रत्याशी से ज्यादा उनके परिवार की संपत्ति है। काली कमाई के आरोपी पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला ने अपना दल(एस) से हंडिया विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। शपथपत्र में मुताबिक वह संपत्ति के मामले में वह पति से कहीं आगे हैं।

जबकि फाफामऊ से बसपा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय भी इस मामले में अपनी पत्नी से पीछे नजर आ रहे हैं। वहीं शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह की पत्नी भी संपत्ति के मामले में आगे हैं। वह पति से नौ गुना अधिक संपत्ति की स्वामी हैं। शहर पश्चिमी से प्रत्याशी ऋचा सिंह ही ऐसी प्रत्याशी हैं जो लखपति हैं। बाकी तो करोड़पति क्लब की महिलाए शामिल हैं।

ये हैं नामांकन करने वाले कुबेरों का आंकड़ा

प्रमिलाधर त्रिपाठी: अपना दल(एस), विधानसभा हंडिया
चल संपत्ति- 90,57,309
अचल संपत्ति-1,40,00000
कुल संपत्ति- 2,30,57309
पति की कुल संपत्ति- 2,00,08550

मनोज पांडेय: बसपा, विधानसभा फाफामऊ
चल संपत्ति- 1,86,83573
अचल संपत्ति- 5,86,24678
कुल संपत्ति- 7,73,08251
पत्नी की कुल संपत्ति- 6,02,79254

सिद्धार्थनाथ सिंह: भाजपा, विधानसभा शहर पश्चिमी
चल संपत्ति- 1,36,71167
अचल संपत्ति- 1,05,61477
कुल संपत्ति- 2,42,32644
पत्नी की कुल संपत्ति- 18,94,30721

गीता देवी: बसपा, विधानसभा सोरांव
चल संपत्ति- 18,75499
अचल संपत्ति- 79,50,000
कुल संपत्ति- 98,25,499
पति की कुल संपत्ति- 52,50283

विजमा यादव: सपा, विधानसभा प्रतापपुर
चल संपत्ति- 83,40,208
अचल संपत्ति- 30,00000
कुल संपत्ति- 1,13,40208

एसके मिश्र: बसपा, विधानसभा मेजा
चल संपत्ति- 6,89,858
अचल संपत्ति- 30,00000
कुल संपत्ति- 98,98,581
पत्नी की कुल संपत्ति- 4,82,07256

नीलम करवरिया: भाजपा, विधानसभा मेजा
चल संपत्ति- 2,88,78414
अचल संपत्ति- 1,0000000
कुल संपत्ति- 3,88,78414
पति की कुल संपत्ति- 1,10,15791

पीयूष रंजन: भाजपा, विधानसभा करछना
चल संपत्ति- 39,12246
अचल संपत्ति- 6,01,00000
कुल संपत्ति- 6,40,12246
पत्नी की कुल संपत्ति- 1,10,75860

ऋचा सिंह: सपा, विधानसभा शहर पश्चिमी
चल संपत्ति- 10,55057
अचल संपत्ति- शून्य
कुल संपत्ति- 10,55057

डॉ. अजय कुमार: भाजपा, विधानसभा बारा
चल संपत्ति- 62,03873
अचल संपत्ति- 7,58,16000
कुल संपत्ति- 8,20,19873
पत्नी की कुल संपत्ति- 43,80,338

मशरूर शेख: बसपा, विधानसभा फूलपुर
चल संपत्ति- 14,53,94758
अचल संपत्ति- 14,89,57345
कुल संपत्ति- 29,43,52103
पत्नी की कुल संपत्ति- 3,00,96224

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+