8 साल की सजा काट घर लौटते ही भाई को उतार दिया मौत के घाट

हत्या के एक मामले में 8 साल की जेल काटकर लौटा ही था कि खाने के मामूली विवाद पर बड़े बेटे अर्जुन और छोटे बेटे शिवसिंह में विवाद हो गया था। इतने पर तो उसने कुल्हाड़ी उठा ली...।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औहदपुर का एक मामला है, जहां पर बड़े भाई ने दारू के नशे में खाने के मामूली विवाद में छोटे भाई को बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औहदपुर गांव में सुमित्रा अपने दो बेटों के साथ रहती है। सुमित्रा के पति की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। अभी हाल ही में सुमित्रा का बड़ा बेटा अर्जुन हत्या के एक मामले में 8 साल की जेल काटकर लौटा ही था और खाने के मामूली विवाद पर बड़े बेटे अर्जुन और छोटे बेटे शिवसिंह में विवाद हो गया था।

Killed his brother after leaving from eight years of jail in hardoi

इस दौरान अर्जुन ने शिव सिंह पर लाठी से वार कर दिया, बीच बचाव करने पहुंची मां पर भी अर्जुन ने कुल्हाड़ी से हमला करने की कोशिश की, जिसका विरोध शिव सिंह ने किया और देखते ही देखते अर्जुन अपने छोटे भाई शिव सिंह पर कुल्हाड़ियों से प्रहार करता रहा। जिससे उसकी मौत हो गई और वो मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन पहले से ही गांव में अपराधी किस्म का व्यक्ति था। जिसको हत्या के एक मामले में 8 साल की सजा हुई थी। अभी वो कुछ ही दिन पहले घर लौटा था, फिर उसने एक जघन्य अपराध में अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना की फॉरेंसिक जांच कराई। खुद अपर पुलिस अधीक्षक निधि सोनकर भी मौके पर जांच के लिए गए। हत्यारे अर्जुन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+