राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन घर में आईं खुशियां, खुद को भाग्यशाली मान रही मां, बताया क्या रखेंगी नाम?

Kids Born on Ram Mandir Pran Pratishtha day: एक तरफ पूरा देश भगवान राम के अयोध्या आने की खुशियां मना रहा है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। घरों में दिवाली जैसी तैयारियां की गई है। इसी के साथ कुछ वो लोग भी अपने आप को धन्य मान रहे हैं, जिनके घर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी आज 22 जनवरी को बच्चे को जन्म हुआ है।

रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। ऐसे में इस खास दिन गाजियाबाद के जिला महिला अस्पताल में कई बच्चों ने जन्म लिया है। परिवार में आए नन्हें सदस्य को लेकर महिलाएं खुद को और अपने बच्चों को बहुत ही भाग्यशाली मान रही हैं।

Ram Mandir

खुद को मान रहीं भाग्यशाली

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन जन्मे बच्चों की मांओं का कहना है कि हम बहुत ही किस्मत वाले हैं कि हमें आज के दिन भगवान राम ने संतान दी है। इसी के साथ महिलाओं ने यह भी बताया कि वो अपने बच्चों का क्या नाम रखेंगी?

बताया क्या रखेंगी बच्चों के नाम?

गाजियाबाज जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों में से एक की मां ने बताया कि उसके परिवार में बेटे ने जन्म लिया है। और आज दिन भी बहुत खास है, इसलिए मैं उसका नाम लव कुश रखूंगी। ऐसे ही एक और महिला ने कहा मैं अपने बेटे का नाम राम रखूंगी। महिला ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिए आज से बड़ा दिन कोई और नहीं हो सकता है।

ऐसे ही जिन परिवारों के घर में बेटियों ने जन्म लिया है, वो भी अपनी पुत्रियों का नाम सीता रखने की इच्छा जता रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह तक गाजियाबाद अस्पताल में कई बच्चों ने में जन्म लिया है।

महिलाओं में आज डिलीवरी की होड़

वहीं अस्पताल प्रशासन के मुताबिक आज कई और डिलीवरी अभी होने की संभावना है। क्योंकि गर्भवती महिलाएं लगातार अनुरोध कर रही हैं कि उनकी डिलीवरी आज के दिन ही की जाए।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित देशभर के अस्पतालों से ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं ने डॉक्टरों से आज प्राण प्रतिष्ठा के दिन को लेकर ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने की गुहार लगाई है। क्योंकि हर किसी ने अपनी इच्छा जताई है कि उनके घर में रामलला की तरह संतान आए, जो अपना भाग्य लेकर धरती पर पैदा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+