Khan Sir News: खान सर की वो बातें जिन्हें याद कर भावुक हुईं शिक्षिका, जानिए क्या कहा?

Khan Sir Latest News In Hindi Uttar Pradesh: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर इन दिनों चर्चा में हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों का साथ देने और इसी बीच उनकी तबियत खराब होने से पूरे देश में उनके लिए पूजा अर्चना और दुआ की गई। उनके पैतृक जन्मस्थान गोरखपुर मंडल के देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र में भी इनके लिए दुआ की गई। इन्होंने कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई यहां स्थित परमार मिशन स्कूल से की थी। उनकी शिक्षिका और इस स्कूल की प्रिंसिपल पूनम परमार ने उनसे जुड़ी कुछ यादें साझा की।

खान सर को याद कर भावुक हुईं शिक्षिका

उनकी शिक्षिका पूनम परमार कहती हैं कि खान की कुछ बातें मुझे आज भी याद हैं, जिन्हे याद कर मैं खुद भावुक हो जाती हूं। एक बार स्कूल कैंपस का मै निरीक्षण कर रही थी। तभी मैने देखा कि खान फील्ड में है। मैं समझी कि वह क्लास से दूरी बना रहा है। मैने पता किया तो उस दिन टीचर नहीं आए थे। अन्य बच्चे क्लास में खेल रहे थे। लेकिन खान अकेले फील्ड में सफाई कर रहा था।

khan sir

फील्ड में कुछ कागज के टुकड़े बिखरे हुए थे। मैने पूछा तुम क्यों कर रहे हो सफाईकर्मी तो आयेगा । तब खान ने जो कहा उसे सुन मै भावुक हो गई। उसने कहा कि मैम परिसर को साफ रखने का काम सिर्फ सफाईकर्मी का ही नहीं बल्कि हम सभी का है। स्वच्छता समाज को और मजबूत बनाएगी। तब खान की ये बातें मैने सभी बच्चों में शेयर की थीं।

जब क्लास रूम में बिगड़ी थी एक बच्चे की बिगड़ी थी तबियत

खान जिस क्लास में पढ़ाई कर रहा था उसी क्लास में एक बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर गया। सभी बच्चे अभी सोच ही रहे थे तभी खान दौड़े दौड़े मेरे पास आया और बच्चे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद तत्काल बच्चे को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई जिससे वह ठीक हो गया

मैने पढ़ाई थी अंग्रेजी
परमार मिशन स्कूल की प्रिंसिपल पूनम परमार ने कहा कि खान को मैने इंग्लिश पढ़ाई थी। वह शुरू से ही मेधावी छात्र थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+