Khamenei Death News: ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शन, खामेनेई के समर्थन में लगाए गए नारे
Khamenei Death News: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत के बाद लखनऊ समेत कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। सर्वोच्च नेता होने के साथ ही ईरान को दुनिया भर के शिया मुसलमान सम्मान की नजर से देखते थे। लखनऊ में खामेनेई के समर्थन में नारेबाजी हुई और प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आए।
ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। इसके बाद से दुनिया भर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। भारत में लखनऊ, कश्मीर समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Khamenei Death: प्रदर्शनकारियों ने समर्थन में लगाए नारे
एक प्रदर्शनकारी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने धोखे से खामेनेई को मार दिया... अगर एक खामेनेई को मारा गया है तो हजारों खामेनेई खड़े हो जाएंगे... इजरायल और अमेरिका धोखेबाज हैं। लखनऊ में एक शोक सभा का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के विरोध में नारेबाजी भी की।
खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद श्रीनगर और कश्मीर के दूसरे इलाकों में कुछ लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर निकले हैं। रमजान का महीना देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से अलर्ट मोड में हैं।
Iran Israel War: सुप्रीम लीडर की मौत से दुनिया भर में बढ़ेगा तनाव
घटना के बाद राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और इसे सुनियोजित साजिश बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि खामेनेई की मौत से मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है तथा ईरान की आंतरिक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि दुनिया भर में शिया मुस्लिम समुदाय की ओर से खामेनेई के लिए शोक सभा कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications