घर और दुकान को रखिए साफ सरकार आपको देगी नगद 50 हजार का इनाम
शाहजहांपुर। यूपी के एक जिले में घरों और दुकानों को साफ रखने के लिए प्रशासन द्वारा एक खास योजना लाई गई है। इस योजना के तहत यदि लोग अपना घर या दुकान साफ रखते हैं तो उन्हें 50 हजार रुपए तोहफे के तौर पर मिल सकते हैं। यह पहल शाहजहांपुर में जिलाधिकारी ने शुरू की है। जिसमे शहर स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए शहर के सभी वार्डो में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम बनाई है। ये टीम मोहल्ले के घरों का सर्वेक्षण करने के बाद उसको प्वाइंट देगीं। जिसको बाद मे डीएम के पास भेजा जाएगा। सबसे ज्यादा स्वच्छ आने वाले घर या दुकान को नगर निगम की तरफ से पचास हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, डीएम ने जनता से आग्रह किया है कि पॉलिथीन बैन होने के बाद अब लोग अपने घरों मे अखबार के पैकेट बनाए और उसे घर के सामने और आसपास की दुकानों पर दें। उनका कहना है कि अब दुकानदारों के पास से पॉलिथीन जब्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार एक अभियान चलाया गया है। पॉलिथीन बैन के बाद शहर को स्वच्छ रखने के लिए जिलाधिकारी ने एक बैठक बुलाई जिसमें स्कूल प्रिंसिपल और कुछ दुकानदार मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी से आग्रह किया है कि वह पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें और दूसरों को भी इसके बारे में बताए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आज के वक्त मे शहर के 95 पर्सेंट लोगों के घरों मे अखबार आता है। उस अखबार से रोज चार चार पैकेट बनाए और उस पैकेट को घर के आसपास दुकानदारों को दें। ताकि दुकानदार पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। उनका ये भी कहना है कि इस अभियान मे सबसे ज्यादा जनता के साथ देने की जरूरत है। उन्होनें ये भी कहा है कि कुछ दिन बाद पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों के पास से पॉलिथीन जब्त करना शुरू कर दिया जाएगा। अगर दुकानदार नहीं मानते हैं तो उनके उपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में IFS अधिकारी की दर्दनाक मौत
जिलाधिकारी ने शहर को स्वच्छ रखने की खास पहल के साथ एक प्रतियोगिता शुरू की है। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने के लिए शहर के 44 वार्डो मे एक एक टीम बनाई है। उस टीम को काम दिया गया है की वह अपने अपने मोहल्ले का सर्वेक्षण करें। जो घर या दुकान सबसे साफ सुथरा पाया जाएगा, उस घर को नगर निगम की तरफ से पचास हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही जो स्वच्छता के मामले मे सैकेंड आएगा उसको दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनका कहना है कि सवचछता के लिए टीम को नंबर देना होगा। फाईनल लिस्ट हमारे पास आएगी। नंबर देने के लिए मानक बनाए गए हैं। उनके अनुसार ही नंबर देकर विनर घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: सई नदी में चार दोस्त डूबे, दो सगे भाइयों की मौत
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications