Firecracker Blast Reason: UP डिप्टी CM के गृह जनपद में फैक्ट्री कैसे बनी आग का गोला? 11 की मौत-5 घायल

Kaushambi Firecracker Blast: प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर सोमवार (31 अगस्त) दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा परिसर मलबे में तब्दील हो गया। आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। खास बात यह है कि कौशांबी यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 11 की मौत की खबर है, जबकि करीब 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस, दमकल और एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

kaushambi-firecracker-blast-reason

कहां और कब हुआ हादसा?

यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मनौरी इलाके में हुआ। पटाखा फैक्ट्री प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक बताई जा रही है। फैक्ट्री में उस वक्त मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग फैल गई। वहां बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री होने के कारण एक के बाद एक धमाके होते रहे। इससे राहत-बचाव दल के लिए अंदर पहुंचना मुश्किल हो गया।

Kaushambi Firecracker Blast Reason:कैसे हुआ विस्फोट?

फिलहाल विस्फोट की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री के अंदर किसी वजह से आग लगी और वहां रखी विस्फोटक सामग्री इसकी चपेट में आ गई। इसके बाद एक के बाद एक धमाके होने लगे। हालांकि, आग की शुरुआत किस हिस्से से हुई, वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं और फैक्ट्री में कितनी मात्रा में पटाखा सामग्री मौजूद थी, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।

फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त

पहले धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्ट्री की इमारत बुरी तरह ढह गई। आसपास के करीब 5 से 7 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। धमाके के बाद इलाके में धुएं का इतना बड़ा गुबार उठा कि आसपास का क्षेत्र कुछ समय के लिए धुएं से ढक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई।

घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग

हादसे के बाद मौके के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें स्थानीय लोग झुलसे हुए लोगों को चारपाई पर लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घटनास्थल के आसपास घायल अवस्था में पड़े भी नजर आए। स्थानीय लोगों ने शुरुआती वक्त में राहत-बचाव में मदद की और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। एयरफोर्स की टीमें भी राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं। अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती फैक्ट्री में लगी आग को पूरी तरह बुझाने की है। क्योंकि अंदर मौजूद पटाखों के कारण रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं, इसलिए मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने का काम बेहद सावधानी से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने और मलबे की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंदर कितने लोग फंसे हैं और हादसे में कुल कितनी जनहानि हुई है।

जिम्मेदार कौन?

हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। यह फैक्ट्री किसकी थी? अवैध थी या वैध? वहां कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी? आग लगने की शुरुआती वजह क्या थी? सुरक्षा के अंदर क्या इंतेजाम थे? फैक्ट्री का मालिक कौन है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

DM ने क्या कहा?

DM अमित पाल शर्मा ने पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके की घटना पर कहा कि अभी मौके पर SDRF-NDRF की रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। अभी 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है...लगभग 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कौशांबी से रिश्ता समझें?

केशव प्रसाद मौर्य का कौशांबी से बेहद गहरा और व्यक्तिगत रिश्ता है। केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई 1969 को कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ था। उनके पिता श्यामलाल मौर्य किसान थे और सिराथू में चाय की दुकान भी चलाते थे। उनकी मां का नाम धनपती देवी है। उनका शुरुआती जीवन सिराथू में ही बीता। पढ़ाई के साथ उन्होंने पिता की चाय की दुकान में हाथ बंटाया और अखबार भी बेचे। उनका परिवार आज भी सिराथू से जुड़ा हुआ है। हाल के सालों में भी मौर्य अपने पैतृक आवास पर परिवार से मिलने सिराथू पहुंचे हैं।

कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से ही केशव मौर्य के चुनावी करियर को बड़ा ब्रेक मिला। 2012 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर सिराथू से चुनाव जीता। खास बात यह थी कि सिराथू सीट पर इससे पहले भाजपा कभी चुनाव नहीं जीती थी। इस जीत के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। इसके बाद 2014 में फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। 2016 में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें फिर सिराथू विधानसभा सीट से मैदान में उतारा। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें सपा की पल्लवी पटेल से हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+