Kargil Vijay Diwas पर सीएम योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- इस नए भारत में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं
Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे बोलते हुए कहा कि इस नए भारत में आतंकवाद के लिए, नक्सलवाद के लिए किसी भी तरह की कोई जगह नहीं है। इस दौरान बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारगिल युद्ध साल 1999 में बेहद ही विषम परिस्थितियों में लड़ा गया था।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मई 1999 में प्रारंभ हुआ कारगिल युद्ध 26 जुलाई को औपचारिक कारगिल विजय दिवस के रूप में घोषित कर घुसपैठिए पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की धरती से खदेड़ने में हमें सफलता प्राप्त हुई थी। वैश्विक मंच पर दुनिया ने एक बार फिर से भारत की सैन्य ताकत का अहसास किया था।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज नए भारत में हम पीएम मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। यह नया भारत, जिसमें हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी है। जिस भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद व घुसपैठ की जगह नहीं है। हर व्यक्ति को समान रूप से जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर देश के पहले सैनिक स्कूल का नामकरण किया गया। मेजर आदित्य मिश्रा, मेजर रितेश शर्मा, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, लांस नायक सुनील जंग के परिवार वालों का अभिनंदन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications