Seema Haider: किस फिल्म में सीमा हैदर बनेंगी पाकिस्तानी जासूस? क्या है 'कराची टू नोएडा' का माजरा?
Seema Haider per banegi film: नेपाल के रास्ते नोएडा में दाखिल हुई पाकिस्तानी सीमा हैदर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। उसकी और सचिन मीणा की प्रेम कहानी से दोनों देश के लोग अच्छे से वाकिफ हैं। भारत के कुछ लोगों को शक है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हैं और एक खतरनाक मकसद से वो भारत में आई हैं, तो वहीं सीमा हैदर से इस बारे में एटीएस लंबी बातचीत कर चुका है और इस बारे में जांच भी चल रही है।

अब वो जासूस है या फिर प्रेम दीवानी? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इसी बीच उन्हें पर्दे पर पाकिस्तानी जासूस बनाने की पूरी तैयारी प्रोड्यूसर अमित जानी ने कर ली है।
फिल्म का नाम है 'A Tailor Murder Story'
दरअसल सीमा और सचिन दोनों की माली हालत ठीक नहीं है, दोनों की कहानी जगजाहिर होने के बाद उनका और उनके परिवार वालों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से दोनों के घर में खाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में अमित जानी ने सीमा को फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया है, वो भी उस फिल्म का, जो वो इस वक्त प्रोडयूस कर रहे हैं और उस फिल्म का नाम है 'A Tailor Murder Story', जिसमें अमित जानी ने सीमा को पाकिस्तानी RAW एजेंट के रोल का ऑफर किया है।
कन्हैया लाल मर्डर केस पर आधारित है फिल्म
आपको बता दें कि 'A Tailor Murder Story' फिल्म उदयपुर के चर्चित केस कन्हैया लाल मर्डर केस पर आधारित है। मालूम हो कि बीते साल जून में भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा (निलंबित) के विवादित बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के कन्हैया लाल दर्जी की उन्हीं की सिलाई की दुकान पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
कन्हैयालाल साहू नाम के दर्जी की हुई थी हत्या
हत्या करने वाले दोनों युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर वायरल किया था, इसके बाद एक दूसरे वीडियो में दोनों ने स्वीकार भी किया कि उन्होंने कन्हैयालाल साहू दर्जी की हत्या की है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
'कराची टू नोएडा' नाम से बनी थी फिल्म
अमित जानी ने कहा कि 'इस फिल्म के बाद वो सीमा और सचिन की प्रेमकहानी पर फिल्म बनाएंगे, जिसका नाम होगा 'कराची टू नोएडा', अगर सीमा रेडी होती हैं तो हो सकता है कि फिल्म में वो ही लीड रोल प्ले करें लेकिन तय है कि उनकी लवस्टोरी पर फिल्म बनाऊंगा।'
अमित जानी के प्रोडक्शन के लोग सीमा से मिल चुके हैं
फिलहाल सीमा की ओर से इस बारे में हां या ना, अभी कुछ कहा नहीं गया है लेकिन अमित जानी के प्रोडक्शन के लोग सीमा से मिल चुके हैं, देखते हैं सीमा इस मामले में क्या कदम उठाती हैं?
'सीमा को बस पब्लिसिटी चाहिए'
तो वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने इस बारे में जरूर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा है कि 'सीमा को बस पब्लिसिटी चाहिए, वो फेमस होने के लिए कुछ भी कर सकती है, कोई अचरज नहीं होगा कि वो फिल्मों में काम करे। उन्होंने दोहराया कि मुझे चिंता बस अपने बच्चों की है, जिनका भविष्य वो खराब करने पर तूली है।'
सचिन ऑनलाइन पबजी गेम खेलने के दौरान मोहब्बत हुई
आपको बता दें कि 13 मई 2023 को सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर पार करके इंडिया में दाखिल हुई थी और फिर ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। वो और सचिन ऑनलाइन 'पबजी गेम' खेलने के दौरान मोहब्बत हुई थी और फिर इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और फिर मार्च में दोनों ने नेपाल में शादी कर ली और फिर मई में सीमा अपने बच्चों संग भारत आ गई।












Click it and Unblock the Notifications