दिल्ली के बाद अब मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने कार में की तोड़फोड़, बच्चों को भी पीटा
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के बाद अब मुजफ्फरनगर में शिवभक्तों का उग्र रूप सामने आया है। डाक कांवड़ चलने के दौरान डाक कावड़ियों के वाहन में कार की साइड लग गई थी जिससे नाराज कांवड़ियों ने कार सवार की पिटाई कर कार में तोड़ फोड़ कर दी। कार में दो पुरुष और तीन बच्चे सवार थे। इन कांवड़ियों ने बच्चों से भी मारपीट की और मौका देखते ही फरार हो गए। दिल्ली के बाद मुजफ्फरनगर में कावड़ियों का ये रूप निराश करने वाला है।

दरअसल मामला मुज़फ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड का है जहाँ से डांक कांवड़ों का आवागमन हो रहा है तभी अचानक एक आई आल्टो की कांवड़यों की डाक से साइड लग गई। बस फिर क्या था डाक कांवड़ में शामिल दर्जनों कांवड़िये आक्रोशित हो गए और कार सवार की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इतने पर भी आक्रोशित कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर शीशे भी फोड़ दिए। कार में दो पुरुष कांवड़िये और तीन बच्चे सवार थे। इन आक्रोशित कांवड़यों ने बच्चों के साथ भी मारपीट की है। मारपीट करने के बाद सभी कांवड़िये मौके फरार हो गए।












Click it and Unblock the Notifications