Kanwar Yatra 2025: त्रिशूल, डीजे और बगैर साइलेंसर बाइक पर सख़्त पाबंदी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

Kanwar Yatra 2025: सावन के पावन महीने में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन ने बेहद सतर्क रुख अपनाया है। धार्मिक आस्था के इस बड़े आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

मेरठ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले जिलों में पुलिस प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी कांवड़ यात्री को लाठी, डंडा या त्रिशूल लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई तय की गई है।

kanwar yatra 2025 up police

प्रशासन का कहना है कि पिछले वर्षों में यात्रा के दौरान कई बार माहौल बिगड़ता नजर आया है। कभी डीजे पर तेज़ संगीत तो कभी सड़क पर हंगामे की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई है।

धार्मिक आस्था में अनुशासन की ज़रूरत

अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धा के साथ-साथ अब अनुशासन भी जरूरी है। कुछ यात्रियों के कारण पूरी यात्रा की छवि खराब होती है। पुलिस की निगरानी अब ऐसे तत्वों पर केंद्रित रहेगी जो यात्रा को शक्ति प्रदर्शन में बदल देते हैं।

हालिया घटनाओं में कुछ स्थानों पर कांवड़ियों द्वारा सड़कों पर उपद्रव की खबरें आई थीं। इससे यातायात प्रभावित हुआ और स्‍थनीय निवासियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

यात्रा मार्ग पर हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी

कांवड़ मार्गों पर पुलिस की चौकसी इस बार अलग ही स्तर पर है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और हर संवेदनशील बिंदु पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने और साइलेंसर हटाकर बाइक चलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। पुलिस ने साफ किया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ वाहन जब्ती और चालान की कार्रवाई की जाएगी।

अफसरों ने दिए सख्त निर्देश, फोर्स भी तैनात

मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि त्रिशूल, डंडा, हॉकी स्टिक या किसी भी प्रकार के हथियार के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है। यहां तक कि प्रतीकात्मक रूप से भी इन्हें ले जाना मना है।

सभी जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पीएसी की टीमें संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहेंगी। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार यात्रा की निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+