VIDEO: नाग की हत्या पर नागिन ने बीवी को डसकर लिया बदला! फिर दी जान
कानपुर। हमनें अक्सर फिल्मों में देखा है कि नाग नागिन को अलग करने वाले से नागिन बदला जरूर लेती है। नाग नागिन को नुकसान पहुंचाने वाले को या उसके किसी भी नज़दीकी व्यक्ति को नागिन ज़िंदा नहीं छोड़ती। लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्मों में होता है ये आपकी गलतफहमी है। क्योंकि ऐसा सिर्फ रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी होता है। कुछ ऐसा ही मामला कानपुर के थाना चौबेपुर इलाके के किशुनपुर गाँव में देखने को मिला।

हुआ यूं कि यहां रहने वाले सुरेश यादव के घर में नाग निकलने से हड़कंप मच गया। सुरेश यादव ने नाग को घर में घेरकर डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और बुजुर्गो के कहने पर उसको जला भी दिया। पुरानी मान्यताओं की हकीकत जैसे सच होने को थी। नाग के मरने से बौखलाई नागिन ने आखिरकार मौक़ा पाकर अपना बदला ले ही लिया। सुरेश यादव की पत्नी उमा देवी सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी बदला लेने की हसरत में बैठी नागिन ने अपना काम कर दिया और उमा देवी को डस लिया।
बदला लिया और दे दी जान
उमा देवी के चीखने चिल्लाने पर परिजनों ने तुरंत उनको झाड़फूंक के लिए बाबा के पास ले गए लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर कानपुर हैलट अस्पताल ले कर आए। जहां इलाज के दौरान उमा देवी की मौत हो गई। इसके बाद भी नागिन की दहशत पूरे परिवार में थी तो गांव में सपेरे को बुलाया गया। जोगी ने बीन बजाकर उस नागिन को पकड़ तो लिया लेकिन जैसे ही जोगी ने नागिन को पकड़ा नागिन ने अपनी जान दे दी। कहानी बिलकुल फ़िल्मी है लेकिन हकीकत में हुए इस हादसे का अंत बहुत दर्दनाक रहा।
ये भी पढ़ें- करवाचौथ से पहले पत्नी को गिफ्ट कर दी मौत












Click it and Unblock the Notifications