VIDEO: कानपुर के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर के थाना फीलखाना इलाके के अंतर्गत काफी दिनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने बीती देर रात भन्डाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि फीलखाना स्थित बिरहानना रोड पर कई दिनों से छिपकर जिस्मफरोशी की धंधा किया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला संचालिका के साथ तीन लड़के और तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
मामला थाना फीलखाना स्थित बिरहाना रोड का है। शहर के इस इलाके को पॉश इलाका माना जाता है। यहाँ कई सालों से जिस्मफरोशी का धन्धा चल रहा था। बिरहाना रोड में बने सूर्या टॉवर में कई सालों से चल रहे जिस्मफरोशी के इस धन्धे की पुलिस को भनक भी नही लगी। पुलिस के अनुसार कॉलगर्ल रैकेट की सूचना मिलने पर बीती रात छापा मारा गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे किसी सफेदपोश का हाथ तो नहीं है।
Also Raed- बिहार: अजीबो-गरीब शादी जहां दुल्हन के बजाए मंडप में फूट-फूट कर रोता है दूल्हा