VIDEO: कानपुर नगर निगम NO TOBACCO जोन घोषित, ना मानने पर सैलरी से कटेगा जुर्माना
कानपुर। कानपुर नगर निगम में अब धूम्रपान करना काफी महंगा पड़ सकता है क्योंकि नगर निगम परिसर को नो टोबैको जोन घोषित कर दिया गया है। चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। नगर निगम कर्मी धूम्रपान करते या गुटखा खाते पकड़े गए तो तुरंत जुर्माना भरना पडेगा। जुर्माना अदा करने में आनाकानी करने पर सैलरी से जुर्माना काटा जाएगा। नगर निगम के साथ ही उसके 6 जोनल कार्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू की है। नगर निगम की इस पहल से स्वच्छ भारत अभिय़ान को बढ़ावा मिलेगा।

नगर को साफ़ और स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। नगर निगम शहर में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चला रहा है। अपनी इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले कानपुर नगर निगम के सभी दफ्तरों व परिसर को नो टोबैको जोन घोषित कर दिया गया है। चाहे सरकारी कर्मचारी हो या गैर सरकारी अगर नगर निगम परिसर में धूम्रपान करते या गुटखा खाते पकड़ा गया तो उसको पांच सौ रूपया जुर्माना भरना पड़ेगा| नगर आयुक्त के मुताबिक प्रमुख सचिव स्वास्थ महादोय द्वारा 2015 को कानपुर महानगर को नो टोबैको ज़ोन घोषित किया गया था और इसकी शुरआत ग्रीन पार्क स्टेडियम से की गई थी लेकिन बीच मे जागरूकता की कमी से लोग टोबैको का इस्तेमाल करने लगे थे। जगह-जगह धूम्रपान करने लगे,,गुटखा खाकर जगह जगह थूकने लगे थे | इन सबको देखते हुए सबसे पहले नगर निगम में यह व्यवस्था लागू की गयी है | चाहे नगर निगम अधिकारी हो या कर्मचारी हो या आम जनता कोई भी हो धूम्रपान करते या गुटका खाते पकड़ा जाता है तो उससे पांच सौ का जुर्माना वसूला जाएगा। अगर नगर निगम का सरकारी आदमी पकड़ा जाता है और वह जुर्माना भरने में आनाकानी करेगा तो उसकी सैलरी से काटा जाएगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications