घर की चारदीवारी से निकल 'मिसेज नॉर्थ इंडिया-2017' में अपने जौहर दिखाएंगी बीवियां
कानपुर। महिलाओं को घर की चारदीवारी की कैद से आजाद कर प्रतिभा प्रदर्शन का मौका देने वाला 'एलीट क्लब' अपनी पहली सालगिरह बड़े ही रोमांचक अंदाज में मनाने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण पर काम कर रहा 'एलीट क्लब' अपनी पहली सालगिरह पर 'मिसेज नॉर्थ इंडिया-2017' का आयोजन कर रहा है। इसके लिए कानपुर, लखनऊ जैसे अन्य जिलों में आयोजित हुए ऑडिशन में प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया है। ये प्रतिभागी आगामी 17, 18 और 19 नवम्बर को पटियाला में हो रहे इस ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेंगे।

400 में से 57 प्रतिभागियों का चयन
इस प्रतियोगिता के लिए करीब 400 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया था। जिसमें केवल 57 प्रतिभागी फाइनल के लिए सलेक्ट हुए। यह जानकारी देते हुए एलीट क्लब के अध्यक्ष गुनप्रीत कहलॉन कोहली ने बताया कि पटियाला में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 'मिस दिवा भारत 2016' की फाइनलिस्ट रह चुकी लखनऊ की दिशा संधू और नैंसी घुमान भी इस प्रतियोगिता के आयोजन का प्रमुख हिस्सा हैं।

पटियाला में आयोजित होगा ग्रैंड फिनाले
मिस कोहली ने बताया कि पिछले साल 19 नवंबर 2016 को हमने एलीट क्लब शुरू किया है और इस साल इसकी पहली सालगिरह है। जिसे भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। चूंकि क्लब की शुरूआत पटियाला से हुई थी इसलिए हम पहला आयोजन यहीं से कर रहे हैं। लखनऊ, कानपुर सहित पूरे उत्तर भारत से 57 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। जो अपने घरेलू कौशल के अलावा अंदर की छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मिस दिवा इंडिया फाइनलिस्ट रही दिशा संधु कर रही आयोजन
इस इवेंट की ज्यूरी और ग्रूमिंग पार्टनर मिस दिशा संधू ने अपने कम्युनिकेशन, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास निर्माण और पर्सनल स्टाइल पर प्रतिभागियों को मौका दिया है। 'रेनबो एनजीओ' की संस्थापक नैंसी घुमान बताया कि यह आयोजन उत्तर भारत सौंदर्य प्रतियोगिता पटियाला में इस तरह का पहला है।

लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों से प्रतिभागी चयनित
'मिसेज नॉर्थ इंडिया-2017' के ग्रैंड फिनाले के लिए प्रतिभागियों ने जोरों शोरों से तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर से जहां महक महेश्वरी और सीमा जैन मैदान में हैं तो नहीं लखनऊ से बिंदू शुक्ला और सुरभि भटनागर अन्य चयनित प्रगिभागियों को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।

ब्रिटिश उच्चायुक्त होंगे चीफ गेस्ट
इस प्रतियोगिता की ज्यूरी टीम में बिनु ढिल्लों (प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता), निर्देशक व अभिनेत्री श्रीमती सुनीता लेखमाला (पंजाब विश्वविद्यालय), दिशा संधू (मिस दिवा भारत-2015), निधि सरदाना (प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर), श्रीमती रश्मि सचदेवा (मिसेज यूनिवर्स), हैरी सचदेवा (निदेशक/निर्माता) शामिल हैं। इस घटना के मुख्य अतिथि ब्रिटिश उच्चायुक्त एंड्रयू अर्या होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर गिरिजा शंकर (महाभारत), नवीन प्रकाश (बिगबॉस), डा. प्रभलीन (पंजाब विश्वविद्यालय) भी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications