Kanpur Lamborghini Car Accident: Shivam Mishra कौन हैं? 6 लोगों को 12 करोड़ की कार से रौंदा-पिता Tobacco King

Kanpur Lamborghini Car Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार (8 फरवरी 2026) को एक सनसनीखेज हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने छह लोगों को रौंद दिया। घटना में कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी रॉयल एनफील्ड बाइक से जा टकराई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह कार कथित तौर पर प्रमुख तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कानपुर के अकूत संपत्ति वाले तंबाकू के किंग पूरी डिटेल...

Kanpur Lamborghini Accident

Kanpur Lamborghini Car Accident Timeline: कैस-क्या हुआ? हादसे की स्टेप-बाय-स्टेप डिटेल्स

घटना दोपहर करीब 3:15 बजे रेव-3 मॉल के पास हुई। डीसीपी (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिवम मिश्रा द्वारा चलाई जा रही लग्जरी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों के साथ कई वाहनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी। फिर खड़ी रॉयल एनफील्ड बाइक से जा टकराई, जिससे बाइक सवार करीब 10 फीट हवा में उछल गया।कार ने मोटरसाइकिल के आगे के पहिये को अपने ऊपर चढ़ा लिया और उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई, फिर एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिनमें पैदल यात्री और वाहन सवार शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि निजी बाउंसर घटनास्थल पर आए और लेम्बोर्गिनी के अंदर फंसे ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'मैंने सुना है कि लग्जरी कार के चालक के कुछ बाउंसरों ने खिड़की तोड़कर कार चालक को खींच लिया। वे उसे दूसरी कार में बिठाकर ले गए। लेम्बोर्गिनी कार को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इस घटना में लगभग 4-5 लोग घायल हुए हैं।' पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Who Is Shivam Mishra: शिवम मिश्रा कौन हैं?

शिवम मिश्रा कानपुर के प्रमुख तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा (जिन्हें मुन्ना मिश्रा भी कहा जाता है) के बेटे हैं। केके मिश्रा बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक हैं, जो देश की बड़ी पान मसाला कंपनियों को तंबाकू सप्लाई करती है। कंपनी पिछले 32 सालों से इस धंधे में है और इसे बोर्ड सदस्य चलाते हैं, जिसमें ऊषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा और शिवम मिश्रा के नाम शामिल हैं। परिवार मूल रूप से कानपुर के आर्यानगर में रहता था, लेकिन अब बिजनेस दिल्ली शिफ्ट हो गया है। कंपनी की फैक्टरी अहमदाबाद में है।

शिवम मिश्रा का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है। 4 मार्च 2024 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बंशीधर तंबाकू कंपनी के ठिकानों पर छापे मारे, जहां अकूत दौलत मिली। शिवम के दिल्ली (वसंत विहार) स्थित घर से 16 करोड़ की रॉल्स रॉयस फैंटम कार मिली। इसके अलावा पोर्से कायेन्ने, लेम्बोर्गिनी उरुस, मैक्लारेन 720S और अन्य कारें भी बरामद हुईं। फैंसी कारों के अलावा कैश, हीरे जड़ी हुई घड़ियां और महंगी ज्वैलरी जब्त की गई। कुल कारों की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई गई। आयकर विभाग ने पांच राज्यों (दिल्ली, मुंबई, कानपुर, गुजरात) में 20 ठिकानों पर रेड की, जहां संभावित वित्तीय अनियमितता के दस्तावेज जब्त किए। कंपनी ने 20-25 करोड़ का टर्नओवर दिखाया था, लेकिन असली टर्नओवर इससे कई गुना ज्यादा होने का शक था। छिपी हुई संपत्ति सोने और कैश के रूप में मिली।

केके मिश्रा को आधुनिक दौर का धनकुबेर कहा जाता है। उनकी कंपनी भारत की तंबाकू इंडस्ट्री में अहम किरदार निभाती है। आयकर रेड के बाद उनका नाम हर जुबान पर चढ़ गया।

Lamborghini Car का क्या है कनेक्शन?

हादसे वाली लेम्बोर्गिनी कार की कीमत करीब 12 करोड़ बताई जा रही है। यह शिवम मिश्रा के पास थी, जो केके मिश्रा की लग्जरी कारों के काफिले का हिस्सा लगती है। 2024 की रेड में भी लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी कारें मिली थीं। घटना में कार अनियंत्रित होकर रुकी, और ड्राइवर को बाउंसरों ने बचाया। पुलिस जांच में यह साफ होगा कि कार किसके नाम पर रजिस्टर्ड है।

क्या कहती है पुलिस?

डीसीपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जांच जारी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। इलाके में दहशत फैली है, और घायलों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+