'LOVE YOU मम्मी एंड पापा एंड ब्रो' दीवार पर लिखकर, लाग ली फांसी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बैंक की तैयारी कर रही छात्रा ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंची मां की नजर जब फंदे से झूलते बेटी पर तो वो चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ी। सुसाइड से पहले छात्रा ने दीवार पर एक नोट लिखा है। आत्यहत्या की सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

kanpur girls attempted to death leave message for family in wall

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित आजाद कुटिया में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता का स्वीट हाउस है। परिवार में पत्नी पूनम बड़ा बेटा आशू और बेटी आकांक्षा के साथ रहते है। गुरुवार को पूनम बेटे आशू के साथ नौबस्ता में रहने वाली बहन शांति के घर गई थी। आकांक्षा घर पर अकेली थी, जब मां बेटे घर वापस लौटे तो आकांक्षा का शव उसके कमरे में फंदे से झूल रहा था। दरवाजा तोड़ कर छात्रा के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

आकांक्षा ने सुसाइड करने से पहले एक बड़ा ही मार्मिक सुसाइड नोट दीवार पर लिखा है। छात्रा ने दीवार पर लिखा मम्मा एंड पापा मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं, अपनी लाइफ से। मुझे ऐसे घर में बैठे नहीं रह रहा है। अनएम्लॉयड होने की वजह से लोगों के ताने अब मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं।लव यू मम्मा एंड पापा, लव यू ब्रो, योर डॉटर!'

बताया जा रहा है कि आकांक्षा एसएससी और बैंक की तैयारी वर्षो से कर रही थी। लेकिन उसको सफलता नहीं मिल रही थी उसके साथ की कई लडकियों का सिलेक्शन हो चुका है लेकिन वो क्वालीफाई नहीं कर पा रही थी। जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी। पूरे मामले पर परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वही बर्रा पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+