'तू अभी औरतों का असली रूप देखा नहीं...' एक और 'ज्योति मौर्या' आई सामने! सीएचओ बनने पर पति को छोड़ा

Kanpur sho left husband: कानपुर में एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया। शख्स अपनी पत्नी को उसके साथ जीने मरने की बात कह रहा है। वहीं पत्नी का कहना है कि अब उसका लेवल पति से मैच नहीं खा रहा।

बताते चलें कि दोनों पति-पत्नी की बातचीत का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पति बोल रहा है कि तुम्हारे साथ जीना, मरना है। दरअसल, मैथा गांव तहसील के रविंद्रपुरम निवासी अर्जुन कुशवाहा ने बताया कि साल 2017 में देवरिया निवासी सविता मौर्या से उन्होंने शादी की थी।

kanpur-cho-left-husband

शादी के बाद उसने पत्नी को बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराया। बहुत मेहनत मजदूरी करके उसने पत्नी को पढ़ाया। इसके बाद पत्नी सीएचओ के पद पर तैनात हो गई। लेकिन पति का आरोप है कि नौकरी लगते ही उसकी पत्नी के सुर बदल गए और उसने साफ कहा कि अर्जुन से उसका सामाजिक स्तर मेल नहीं खाता।

ऑडियो में पति कहता है कि तुम्हारे दो चेहरे हैं। तो पत्नी ने कहा कि एसडीएम वाला खेल यहां मत खेलना। तूने औरतों का असली रूप नहीं देखा है। इसके बाद कहा कि हम पूरी जिंदगी बिना शादी के रह जाएंगे लेकिन तेरे साथ नहीं रहेंगे। पति ने कहा कि तुमने मुझे धोखा दिया है तो वहीं पत्नी ने कहा कि भगवान भी ऊपर से आ जाएं तब भी हम तुम्हारे साथ नहीं रहेंगे।

इसके बाद पत्नी आगे कहती है कि तू एक नॉर्मल इंसान है। तूने औरतों का असली रूप नहीं देखा है जब औरतें अपने असली रूप में आती हैं तो तुझे फाड़ देंगी बीच से। इसके बाद पति कहता है कि तूने मुझे धोखा दिया है। इसी शिकायत को लेकर अब पति दर-दर भटककर न्याय की गुहार लगाता दिख रहा है।

शख्स ने यूपी तक से बातचीत में बताया कि उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही है। बताते चलें कि जबसे एसडीएम ज्योति मौर्या का केस सामने आया है, देश के कोने-कोने से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें आरोप है कि जिन पत्नियों को बड़े ही जी जान से पढ़ाया जा रहा है, वे नौकरी लगने के बाद अपने पतियों को छोड़ दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+