यूपी कैबिनेट मंत्री के भाई को मिली जान से मारने की धमकी, मंत्री जी बोले- 'आम बात'

कानपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है जिसका नतीजा है कि अपराधियों के अंदर से खाकी का खौफ खत्म सा हो गया है, वे खुले आम किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते। ताजा मामला कानपुर का है जहां प्रदेश के कैबनेट मंत्री के रिश्तेदार को फोन करके एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फोन कॉल की डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

kanpur cabinet minister satish mahanas brother chetan mahana received threat call

प्रदेश सरकार में कैबनेट मंत्री सतीश महाना के चचेरा भाई चेतन महाना की चकेरी थाना क्षेत्र में सुनिधि ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। चेतन महाना के फोन पर अज्ञात नंबर से एक फोन काल आई और जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो उधर से जवाब आया कि एक लाख रुपये चाहिए। फोन कॉल आने के बाद चेतन ने उस नंबर को ब्लाक कर दिया लेकिन कुछ देर बाद दूसरे नंबर से एक बार फिर काल आई और कहा गया की अगर एक लाख रुपये नहीं दिए तो उन्हें जान से मर दिया जाएगा। चेतन महाना ने बताया कि फोन करने वाले ने उनके नंबर पर एक बैंक का अकॉउंट नंबर भी मैसेज किया है। चेतन महाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

वहीं इस सम्बन्ध में जब कैबनेट मंत्री सतीश महाना से बात की तो उनका कहना था की इस तरह फोन काल तो लोगों के पास रोज आते है। ऐसे फोन कॉल करने वाले लोगो की जानकारी करके उनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+