VIDEO: जेठ ने छोटे भाई की बीवी को उतारा मौत के घाट, इतनी सी बात पर किया रिश्तों का खून

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर के एक गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। मामला घाटमपुर के अरंजराय गांव का है, जहां रास्ते के विवाद के चलते जेठ ने ये खौफनाक कदम उठाया। फावड़ा मारने के बाद युवक मौके से फरार भी हो गया। घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है।

kanpur brother in law killed his brother's wife

घाटमपुर तहसील की साड़ चौकी के अंतर्गत अरंजराय गाव में जेठ द्वारा बहू की हत्या किए जाने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मौजीलाल और उसके छोटे भाई का रास्ते को लेकर काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवारों में काफी बार कहा सुनी हो चुकी थी, लेकिन ग्रामप्रधान के द्वारा दोनों परिवार के लोगों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया गया था। लेकिन आज हद तो तब हो गई जब आज सुबह मौजीलाल के तीनों लड़कों ने पहले तो अपने चाचा संदीप के साथ गली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। जिसका विरोध करने पर जेठ मौजीलाल ने पहले तो उसे भी मारा और फिर कुल्हाड़ी से उसके सर पर वार कर दिया। जिससे कि संदीप की पत्नी चिंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कि दोनों परिवारों में आक्रोश बढ़ गया और दोनों परिवार के लोगों ने लाठी-डंडे और राड से एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया।

kanpur brother in law killed his brother's wife

इसमे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पारिवारिक लोगों ने मामले को बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को सी एच सी भीतरगाव इलाज के लिए भेज दिया। साथ ही साथ चिंकी के ऊपर धारदार हथियार से किये गए हथियार को भी पास के तालाब से बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी मौजीलाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+