VIDEO: रात भर मेंहदी लगाए दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

कानपुर। कानपुर में एक बार फिर दहेज की वजह से एक बेटी का घर बसने से पहले उजड़ गया। कानपुर देहात में शादी की तैयारी और मंडप सज जाने के बावजूद दूल्हा नहीं आया और दुल्हन सिर्फ इंतजार करती रह गई। लड़की के पिता ने लड़के वालों की सारी डिमांड पूरी की थी लेकिन ऐन मौके पर लड़के वालों की ओर से पैसों की डिमांड बढ़ा दी गई जिसे पूरा ना कर पाने की वजह से लड़के वालों ने बारात ना लाने का फैसला कर लिया। दुल्हन हाथ मेंहदी लगाए मंडप में बैठ दूल्हे इंतजार करती रही लेकिन ना दूल्हा आया ना ही बारात आई।

kanpur bridegroom denies to marry as he did not get expected dowry

मामला कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के रनियां क्षेत्र का है जहां पर एक बेटी की शादी की तैयारी जोरो-शोरों पर चल रही थी। गोद भराई, तिलक, बरीक्षा जैसी रश्में पहले ही अदा कर दी गई थीं। लड़की के पिता ने इन दहेज लोभियों की सारी मांगों को पूरा कर दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन पहले ही अचानक से दूल्हे के पिता सुरेश चन्द्र ने लड़की पक्ष वालों से अलग-अलग पैसों की डिमांड की थी जिसे पूरा ना कर पाने की वजह से दूल्हे के परिवार वालों ने ऐन मौके पर बारात ना लाने का फैसला किया।

रातभर दुल्हन शोभा देवी इंतजार करती रही और उसकी घर बसने से पहले उजड़ गया। एकबार फिर दहेज का दावन रिश्तों की आहुति की वजह बन गया। बताया जा रहा है कि शादी के पहले के कार्यक्रमों के दौरान भी लड़के वालों की ओर से काफी मांगे की गई थीं जिसे लड़की के पिता ने अपनी बची-कुची जमीनें कम दामों में बेच कर लड़के वालों की मांगे पूरी की लेकिन दहेज दानवों की लालसा इतने पर ही पूरी नहीं हुईं उन्होंने शादी के ऐन मौके पर फिर से पैसों की डिमांड कर दी जिसे पूरा ना कर पाने पर मौके पर शादी से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+