Kanpur Airport News: हवाई अड्डे पर 72 सीटर प्लेन, बम की अफवाह और एक प्रैंक कॉल… फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

Kanpur Airport Latest News: कानपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 72 सीटर विमान में बम रखे होने की सूचना पुलिस को मिली। यह जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गए। पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जैसे ही खबर फैली, यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ ही देर में चकेरी पुलिस और ईस्ट जोन सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में उस शख्स को पकड़ लिया, जिसने यह झूठी कॉल की थी। पुलिस ने उसकी पहचान मोहित सिंह के रूप में की है, जिसकी उम्र महज 21 साल है।

kanpur-airport-call-created-chaos

फोन कॉल से मच गया था हडकंप

दोपहर करीब एक बजे चकेरी थाने में कॉल आया कि एयरपोर्ट पर आने वाले विमान में बम रखा गया है। कॉल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाई और तत्काल जांच शुरू कर दी। एयरपोर्ट के हर कोने को खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

घटना के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया और कॉल करने वाले की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उस मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया गया जिससे कॉल किया गया था।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मोहित सिंह ने सिर्फ मज़ाक में यह कॉल की थी। उसने स्वीकार किया कि वह यह सब सिर्फ एक प्रैंक के लिए कर रहा था और उसे अंदाजा नहीं था कि उसका यह मज़ाक इतना बड़ा हड़कंप मचा देगा।

कानपुर के सहायक पुलिस आयुक्त सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

अगर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने वक्त रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी या फिर घंटों तक हवाई सेवा बाधित हो सकती थी। इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती और त्वरित प्रतिक्रिया की भी परीक्षा ली, जिसमें पुलिस सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+