Kanpur Aircraft Crash: ट्रेनिंग विमान क्रैश में 2 पायलटों के उड़े चिथड़े-कौन थे? चश्मदीदों ने क्या देखा?
Kanpur Aircraft Crash Pilot Death: कानपुर में गुरुवार (27 अगस्त)को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में एक चार सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने कानपुर के चकेरी स्थित गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर से करीब सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद, 11:50 बजे विमान गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा इलाके में हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के वक्त विमान करीब 100 फीट की ऊंचाई पर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि चश्मदीदों ने क्या देखा?

करीब 100 फीट की ऊंचाई पर बिगड़ा विमान का संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान हवा में असंतुलित हुआ और इसके बाद नीचे की ओर आने लगा। विमान पेड़ों से टकराता हुआ जमीन पर जा गिरा। जमीन से टकराते ही तेज धमाका हुआ। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
करीब 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Who Was Sachin Bhatia: कौन थे सचिन भाटिया?
हादसे में जान गंवाने वाले सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे। वह गर्ग एविएशन में फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम कर रहे थे और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी को उड़ान की ट्रेनिंग दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, सचिन भाटिया के पास करीब 3,000 घंटे का फ्लाइंग अनुभव था।
Who Was Abhishek Pujari: कौन थे अभिषेक पुजारी?
दूसरे मृतक की पहचान अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के रहने वाले थे। अभिषेक गर्ग एविएशन में पायलट बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। हादसे के वक्त वह इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया के साथ विमान में मौजूद थे।
Garg Aviation Aircraft: गर्ग एविएशन का था विमान
पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल विमान टेकनम (Tecnam) कंपनी का चार सीटर एयरक्राफ्ट था। यह गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर का विमान था। पुलिस के अनुसार, यह विमान वर्ष 2023 में ट्रेनिंग के लिए लाया गया था। गर्ग एविएशन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी का कानपुर ऑपरेशन चकेरी के सिविल एयरोड्रोम में है। गर्ग एविएशन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पायलट बनने की ट्रेनिंग लेते हैं। संस्थान के पास सिंगल इंजन और ट्विन इंजन दोनों तरह के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हैं।
कंपनी ने मेंटिनेंस में कमी से इनकार किया
हादसे के बाद विमान के रखरखाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती तौर पर कंपनी की ओर से विमान के मेंटिनेंस में किसी तरह की कमी नहीं होने का दावा किया गया है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने कहा है कि DGCA को हादसे की सूचना दे दी गई है और नियामक की टीम दुर्घटना की जांच करेगी। विमान के मलबे और घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है ताकि जांच के दौरान जरूरी सबूतों से छेड़छाड़ न हो।


Click it and Unblock the Notifications
