कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि
Kannauj Nawab Singh Yadav Case: उत्तर प्रदेश एक बार फिर बेटियां के साथ ज्यादती से दागदार हुआ है। अयोध्या में हुए रेपकांड के बाद अब कन्नौज में भी समाजवादी पार्टी के एक नेता पर बलात्कार का आरोप लगा है। 15 साल की बालिका की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने मंगलवार (13 अगस्त) को बताया कि पीड़िता की उसके माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उससे बलात्कार की पुष्टि हुई है।

कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा, "लड़की ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में भी बलात्कार की घटना की पुष्टि की है। एसपी के बताया कि बलात्कार की पुष्टि के साथ ही आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अतिरिक्त आरोप जोड़े गए हैं।
इधर, पीड़िता की मौसी, जो कथित तौर पर उसे नवाब यादव के पास लेकर आई थी, उसे बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह मंगलवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुई। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है और मामले के सिलसिले में उसे गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
बता दें कि आरोपी नवाब सिंह यादव जो कि सपा नेता डिंपल यादव का करीबी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि नवाब तब से डिंपल यादव से जुड़ा हुआ था, जब वो कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं। वहीं इससे पहले सोमवार को गिरफ्तार किए गए नवाब सिंह यादव से समाजवादी पार्टी ने खुद को अलग कर लिया है।
सपा ने किसी भी तरह के आरोपी के संबंध को खारिज किया है। आरोपी नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख था। जिसने रविवार रात लड़की और उसकी मौसी को नौकरी दिलाने के बहाने उसे कॉलेज में बुलाया था। जहां का वो प्रबंधक है।
आरोपी नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर बुधवार को स्थानीय अदालत में सुनवाई होनी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) कमलेश कुमार ने कहा कि लड़की का मेडिकल टेस्ट मंगलवार को उसके माता-पिता की सहमति से कराया गया। नवाब सिंह यादव की जमानत पर 14 अगस्त को पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) मामलों की न्यायाधीश अलका यादव की अदालत में होनी है।












Click it and Unblock the Notifications