Kannauj Case: कन्नौज नाबालिग रेप कांड में नया खुलासा, नवाब सिंह का किशोरी के साथ DNA सैंपल मैच, रेप की पुष्टि
Kannauj Nawab Singh Yadav Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव का रेप पीड़िता बच्ची के साथ डीएनए सैंपल मैच हो गया है। जिसके बाद बलात्कार की पुष्टि हो गई है।
घटना के मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने और डीएनए टेस्ट रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ना तय है। पुलिस अधीक्षक (कन्नौज) अमित कुमार आनंद ने बताया कि मौके से एकत्र किए गए फोरेंसिक साक्ष्य को एफएसएल को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।"

11 अगस्त को किया था गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद नवाब सिंह का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने इसकी जानकारी सोमवार (02 सितंबर) को साझा की।
नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ज्यादती
नवाब सिंह से एकत्र किए गए नमूने को 17 अगस्त को आगरा में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया था। पीड़िता के अनुसार सपा नेता नवाब सिंह यादव ने उसे तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था और कॉलेज बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की थी।
बता दें कि 16 अगस्त को डॉक्टरों की एक टीम ने कोर्ट के आदेश के बाद जिला जेल में यादव का डीएनए सैंपल लिया। एसपी कुमार ने पहले बताया था कि कोर्ट की सुनवाई के दौरान यादव ने अपना डीएनए सैंपल देने पर सहमति जताई थी।
डिंपल यादव का करीबी है नवाब सिंह
एसपी आनंद ने यह भी कहा कि पीड़िता ने अपने माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई थी। कन्नौज के इस मामले ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है, सत्तारूढ़ भाजपा ने आरोप लगाया है कि यादव समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे, जो कन्नौज की पूर्व सांसद हैं।












Click it and Unblock the Notifications