Kairana Bypoll: दलित मतदाताओं ने कहा- दबंगों ने किया बूथ पर कब्जा, पर्ची छीनकर हमें भगाया
शामली। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान दलितों ने वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। दलितों का आरोप है कि दबंगों ने बूथों पर कब्जा कर लिया है और उनसे पर्ची छीनकर उन्हें वहां से वापस भगा दिया गया है। दलितों का कहना है कि इस बात शिकायत प्रशासन से भी की, लेकिन किसी ने उनकी बात तक नहीं सुनी।

कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी की मृगांका सिंह और गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के बीच सीधा मुकाबला है। कैराना सीट के लिए सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। बता दें कि कैराना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव के दलितों ने वोट न डालने देने का आरोप लगाया है। दलितो का कहना है कि गांव के दबंग लोग उन्हें वोट डालने नहीं दे रहे है। जब वह मतदान केन्द्र पर जाते है तो उनसे पर्ची छीन कर उन्हें घर भेज दिया जाता है।
नरेश ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंग लोगों ने मतदान केन्द्र के बाहर खड़े है और जो भी दलित मतदान करने के लिए केन्द्र पर जाता है उससे पर्ची छीनकर भगा दिया जाता है। कहा जाता है कि उसकी वोट गिर गई है। दलितों का आरोप है कि उन्होंने वहां पर अधिकारियों से बात भी की लेकिन उनकी किस न नही सुनी। बालेश ने कहा कि दबंग लोग एक पार्टी की वोट डाल रहे है और उन्हें वोट नही डालने दे रहे है। जिससे दलित समाज में रोष व्याप्त है।












Click it and Unblock the Notifications