Kadipur Nagar Panchayat: जिस प्रत्याशी की एक दिन पहले हुई मौत, वो 3 वोट से जीते चुनाव

Kadipur Nagar Panchayat के निराला नगर में संतराम नाम के प्रत्याशी ने जीत हासिल की, लेकिन काउंटिंग से एक दिन पहले उनका निधन हो गया था।

Kadipur

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित हुए। इस बीच सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत में दुखद घटना सामने आई, जहां एक प्रत्याशी की शुक्रवार को मौत हो गई, लेकिन जब शनिवार को नतीजे आए तो वो जीत गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला कादीपुर के निराला नगर वार्ड का है। वहां से संतराम नाम के शख्स मैदान में उतरे थे। उन्होंने प्रचार में जमकर मेहनत की और नतीजों का इंतजार करने लगे। इस बीच शुक्रवार रात को उनको हार्टअटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई, जहां संतराम और विपक्षी रमेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिर में वो चुनाव जीत गए, जिसमें 3 वोटों का अंतर था। उनको कुल 217 वोट मिले हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक संतराम की उम्र 65 साल थी और वो बिजनेस करते थे। शुक्रवार को वो आम के बाग की रखवाली करने गए थे, तभी उनको हार्टअटैक आया। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है।

आगे क्या होगा?
नियम के मुताबिक अगर वोटिंग के बाद किसी प्रत्याशी की मौत होती है, तो वहां पर दोबारा चुनाव करवाए जाते हैं। ऐसे में निराला नगर वार्ड में जल्द ही दोबारा से चुनाव करवाए जाएंगे।

खुशियां गम में बदली
वहीं संतराम के परिवार में उनकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सभी को पिता के जीत की उम्मीद थी, ऐसे में कई दिनों से जश्न की तैयारी चल रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। उनकी मौत की खबर से अन्य प्रत्याशी भी दुखी हो गए।

276 नगर पंचायतों में हुआ था चुनाव
यूपी की 276 नगर पंचायतों पर दो चरण में चुनाव हुआ। जिसके तहत 4 मई और 11 मई को वोटिंग हुई। आज (13 मई) सभी जगहों पर एकसाथ नतीजे भी घोषित कर दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+