Jyoti Maurya SDM Nahi hai?: ज्योति मौर्या एसडीएम नहीं? क्या कहा पति आलोक ने?

Jyoti Maurya SDM Nahi hai? : यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पिछले एक महीने से सोशल मीडिया से लेकर हर न्यूज चैनल पर छाई हुई हैं। दरअसल ज्योति मौर्या पर उनके पति आलोक मौर्या ने बेवफाई और एहसान फरामोश होने का आरोप लगाया है।

Jyoti Maurya SDM Nahi hai?

उनका कहना है कि 'जब उनकी शादी हुई थी तो ज्योति एक सिंपल सी बस टीचर थी लेकिन मैंने ही उसे शादी के बाद पढ़ाया लिखाया और आगे बढ़ाया लेकिन आज जब वो एसडीएम बन गई तो वो मुझ जैसे एक सफाई कर्मी को छोड़ना चाहती है, मैं एक आहत पति हूं, उसे अपनी बेटियों का भी ख्याल नहीं है, उसका चक्कर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ चल रहा है और इसी वजह से वो मुझे धोखा दे रही है।'

सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्या हुईं ट्रोल

आलोक मौर्या की ये कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ज्योति मौर्या जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो गईं और यही नहीं यूपी-बिहार से ऐसे बहुत सारे केस सामने आ गए, जिसमें पतियों ने अपनी पत्नियों की पढ़ाई और कोचिंग रोक दी, उन्हें भी डर हो गया कि कहीं उनकी बीवीयां भी उन्हें नौकरी मिलने के बाद खो ना दें।

'ज्योति मौर्या मौजूदा टाइम में SDM नहीं हैं'

फिलहाल दोनों को मामला कोर्ट में है और अब वो ही दोनों का भविष्य तय करेगी तो इसी बीच आपको एक खास बात बताते हैं, दरअसल ज्योति मौर्या के जिस पद को लेकर इतनी हायतौबा मची है, दरअसल उस पद पर वो कार्यरत ही नहीं है, मतलब कि ज्योति मौर्या मौजूदा टाइम में SDM हैं ही नहीं बल्कि वो इस वक्त बरेली चीनी मिल की जीएम हैं।

'कुछ वक्त के लिए SDM के पद पर थीं लेकिन...'

दोनों ही पदों में जरा सा टेक्निकल अंतर है। दोनों ही पोस्ट पीएसएस परीक्षा को पास करने के बाद ही मिलती है। ज्योति ने साल 2015 में पीसीएस में 16 वीं रैंक पाई थी और इसके बाद वो क्लास वन की अफसर बनीं, हालांकि वो साल 2016 में कुछ वक्त के लिए SDM के पद पर जौनपुर में कार्यरत थीं लेकिन मौजूदा दौर में वो एसडीएम नहीं जीएम हैं।

SDM मतलब सब डिविजनल मजिस्ट्रेट

मालूम हो कि एसडीएम का फूल फार्म सब डिविजनल मजिस्ट्रेट होता है। मूल रूप से बनारस की रहने वाली ज्योति मौर्या की शादी प्रयागराज के आलोक मौर्या से हुई है।

पहले मनीष दुबे सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे

जबकि मनीष दुबे सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं और इस प्रोफेशन में आने से पहले वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और साल 2015 की यूपीएससी परीक्षा में 42वीं रैंक हासिल की थी, वो भी शादी शुदा हैं। फिलहाल रैंकिग की बात करें तो ज्योति मौर्या का पद मनीष दुबे से बड़ा है क्योंकि उन्होंने पीसीएस में अंडर 20 रैंक हासिल की थी।

क्यों कहा है जा रहा है ज्योति मौर्या को SDM?

दरअसल ये मामला प्रकाश में तब आया जब आलोक मौर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के बारे में बताया, अपने हर वीडियो में आलोक ने ज्योति को SDM कहकर संबोधित किया है और उसी वजह से वो 'बेवफा SDM ज्योति मौर्या' के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+