स्कूल बस के ड्राइवर को जज ने पीटा, एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे बच्चे

हरदोई। यूपी में हरदोई जनपद की कोयल बाग कालोनी में शुक्रवार की सुबह एक जज साहब ने स्कूली बस को रुकवाकर उसके ड्राइवर को कॉलोनी से बस निकालने को लेकर पीट दिया। जज के साथ उनका गनर भी था। इसके बाद ड्राइवर का लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया। बस में सवार बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर जज के खिलाफ लिखित रूप से सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

Judge beat school bus driver in Hardoi

हरदोई पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे महर्षि विद्या मंदिर के छात्र और प्रधानाचार्य ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस को हरदोई की एससी/एसटी कोर्ट में तैनात जज राम बाबू शर्मा ने अपने गनर के साथ मिलकर स्कूली बस को रुकवाकर पीट दिया। इसके बाद आगबबूला हुए जज साहब ने ड्राइवर का लाइसेंस भी ले लिया लाख मिन्नते करने के बाद भी उसका लाइसेंस वापस नहीं किया।

Judge beat school bus driver in Hardoi

कोयल बाग कालोनी की सड़क से बस को निकालने को लेकर जज साहब का पारा चढ़ गया जिसके बाद उन्होंने बस को रुकवाकर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। बस में सवार स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य के साथ एसपी आफिस पहुँचकर एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह को शिकायती पत्र देकर पूरी बात बताई और जल्द से जल्द जज राम बाबू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+