Job In UP: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन, यह है पात्रता की शर्तें
UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2024 Latest News In Hindi Uttar Pradesh: नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के 2702 पदों पर भर्ती निकली है। आइए जानते हैं इसके लिए पात्रता की क्या शर्ते हैं? क्या अनिवार्यता है? यहां आप पूरी डिटेल देख सकते हैं।
इस लिंक पर करें आवेदन
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह है अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी, 2025 है। इस तिथि तक आवेदन जरूर हो जाना चाहिए। समझदारी इसमें है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें।
इस तिथि तक कर सकते हैं बदलाव
आवेदन कर चुके उम्मीदवार 29 जनवरी तक आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
इतने पदों पर भर्ती
कुल 2702 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे अनारक्षित श्रेणी के 1099, अनुसूचित जाति के 583, अनुसूचित जनजाति के 64, अन्य पिछड़ा वर्ग के 718 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 238 पद शामिल हैं।
पात्रता की ये हैं शर्ते
इसके लिए उम्मीदवार को 12 वीं पास होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग में स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार के पास DOEACC से CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु 1 जुलाई , 2024 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications