UP में फिर ज्योति मौर्य जैसा केस, बढ़ई पति ने मजदूरी करके पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पत्नी ने छोड़ा

Jhansi News: ज्योति मौर्य का नाम अभी तो आपके जहन से निकला नहीं होगा, जिनका अपने पति आलोक मौर्य के बीच विवाद बहुचर्चित हुआ था। अब ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सामने आया है। जी हां...यहां लेखपाल बनते ही एक महिला ने अपने पति को ठुकरा दिया। ऐसा हम नहीं कह रहे...ऐसा आरोपी महिला के पति नीरज विश्वकर्मा ने लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज विश्वकर्मा बुधवार को झांसी के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां नवनियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे जा रहे थे। नीरज वहां पहुंचा और अपनी पत्नी को ढूंढने लगा, लेकिन उसे उसकी पत्नी वहां नहीं मिली। पीड़ित शख्स नीरज का कहना है कि तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन अब उसकी पत्नी ने लेखपाल बनते ही उसे ठुकरा दिया।

Jhansi News

नीरज का कहना है कि उसे पता चला था कि आज उसकी पत्नी लेखपाल का ज्वाइनिंग लेटर लेने कलेक्ट्रेट आने वाली है। इसलिए उसे ढूंढने के लिए मैं भी यहां आया था। नीरज की मानें तो यहां आकर उसे पता चला कि उसकी पत्नी ज्वाइनिंग लेटर लेकर जा चुकी है। आपको बता दें पीड़ित शख्स शादी की तस्वीरों के साथ वह यहां पहुंचा था।

पीड़ित शख्स नीरज ने अपना दुखड़ा डीएम को भी सुनाया और न्याय की गुहार लगाई है। खबर के मुताबिक, नीरज विश्वकर्मा झांसी कोतवाली के नई बस्ती इलाके का रहना वाला है। नीरज की मानें तो करीब 5 साल पहले उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 6 फरवरी 2022 को ओरछा में शादी कर ली।

नीरज ने बताया कि इस शादी के लिए युवती के परिजन तैयार नहीं थे। फिर भी उसने परिवार से बगावत करके लव मैरिज की थी। वो अपने शादी के फोटो और वीडियो लेकर पहुंचा था। नीरज ने बताया कि वह कार पेंटिंग करने का काम करता है जबकि युवती पढ़ाई कर रही थी। उस समय दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा था।

नीरज का कहना है कि शादी से युवती के परिवार वाले खुश नहीं थे। वे फोन कर लड़की को भड़काते थे। एक बार कोर्ट केस हुआ तो दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। इसके बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे। लेकिन, इसके बाद युवती अपने परिजनों के पास चली गई। इस दौरान वह (नीरज) युवती की पढ़ाई में पैसों से मदद करता रहा।

दो साल पहले जब लेखपाल की जॉब आई तब उसने अपनी पत्नी का फार्म भरवाया। इसमें पत्नी का चयन हो गया। लेखपाल बनने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसके ससुराल के लोगों ने भी पत्नी को समझाया कि वह अब लेखपाल है, पेंटिंग करने वाले से दूर रहे। इसके बाद उसकी पत्नी ने उससे दूरियां बनाने लगी।

कई बार जब नीरज ने अपनी पत्नी से मिलने की कोशिश की तो उसके परिजनों ने उसे मिलने नहीं दिया। साथ ही, उसे धमकाया भी। वहीं, उसने शादी के फोटो और वीडियो लेकर पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन, पुलिस की तरफ से भी नीरज को कोई मदद नहीं मिली। बुधवार को नीरज डीएम ऑफिस पहुंचा।

नीरज ने अपनी पीड़ा झांसी डीएम अविनाश कुमार भी सुनाई है। तो वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि इस वक्त नीरज विश्वकर्मा और उसकी पत्नी का मामला फैमिली कोर्ट में भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+