Jhansi Hospital Tragedy: एक और नवजात ने तोड़ा दम, अग्निकांड में अब तक 12 बच्चों की मौत
Jhansi Hospital Fire Tragedy Update: उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए अस्पताल के अग्निकांड में एक और नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद अस्पताल में आग की घटना में अब तक12 बच्चों की जान चली गई। हालांकि नवजात की मौत को लेकर प्रशासन ने दावा किया कि है कि बच्चे की मौत बर्न इंजरी यानी झुलसने से नहीं, बीमारी की वजह से हुई है।
Recommended Video
मालूम हो कि झांसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार (15 नवंबर) रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

जांच रिपोर्ट में जानिए क्या बताई हादसे की वजह?
इस घटना के बाद एक दो सदस्यीय समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें आग लगने की वजह से तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया गया है। झांसी के कमिश्नर विपुल दुबे और डीआइजी कलानिधि नैथानी के नेतृत्व वाली टीम की ओर से तैयार रिपोर्ट में घटना में किसी तरह की आपराधिक साजिश या गड़बड़ी का संदेह नहीं है।
वहीं अग्निकांड की विस्तृत जांच के लिए सोमवार को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय टीम बनाई गई है। जो कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी। इस टीम को हादसे को लेकर 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।
रविवार रात को एक और नवजात की मौत
इधर, एक और नवजात की मौत की जानकारी देते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि बच्चा वार्ड से रेस्क्यू किए गए एक और बच्चे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चा जालौन में पैदा हुआ था। जिसका वहां से यहां रेफर किया गया था। अधिकारी के अनुसार बच्चे को बर्न इंजरी नहीं थी। उसकी बीमारी के कारण रविवार रात 8:20 बजे मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications