यूपी: जीप और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां विंध्याचल दर्शन करने जा रहे एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jeep and truck collide with 4 people dead in Jaunpur

जानकारी के अनुसार, मडियाहूं थाना क्षेत्र के जमालापुर बसुही पुल के पास गुरुवार को ट्रक और जीप में भिड़ंत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले एक परिवार के सभी लोग जीप से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। जमालापुर पुलिया के पास सामने से आ रहे गिट्टी से लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में बैठे 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jeep and truck collide with 4 people dead in Jaunpur

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए के अस्पातल भेजा है। बता दें कि हादसें में जीप के परखच्चे उड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+