अखिलेश में मिलने जनेश्वर ट्रस्ट पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
अखिलेश में मिलने जनेश्वर ट्रस्ट पहुंचे जयंत चौधरी, सीटों के बंटवारे पर हो सकती है चर्चा
लखनऊ, 06 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी गुरुवार को राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर ट्रेस्ट पहुंचे। यहां वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत होगी। आपको बता दें कि सपा और आरएलडी का गठबंधन हो चुका है, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक अंतिम महुर नहीं लगी है।

अखिलेश-जयंत के बीच आज (06 जनवरी) को होने वाली बैठक में सीट बंटवारे के साथ दोनों दलों के बीच समन्वय बनाने के लिए भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। तो वहीं, इस बैठक में पश्चिमी यूपी में मिलकर कैसे लड़ना है, जैसे विषयों पर भी बातचीत होगी। खबरों के मुताबिक, सीटों में जातिगत समीकरणों का ध्यान कैसे रखा जाए ताकि जाट-मुस्लिम समीकरण का बेहतरीन तालमेल रहे जैसे विषयों को भी बातचीत में शामिल किया जा सकता है। तो वहीं, मुजफ्फरनगर और मेरठ की कुछ सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टी के बीच कुछ संशय अभी बरकरार है। इसी पर बात करने के लिए जयंत लखनऊ पहुंच गए हैं।
बता दें, पिछले साल चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद जयंत चौधरी के सामने अपनी पार्टी के खोते जनाधार को बचाने की चुनौती है। किसान आंदोलन ने जयंत को वो मौका भी दिया है। जंयत पिछले एक साल से जिस तरह आंदोलनकारियों के साथ खड़े रहे उससे भी इन्हें खूब सहानभूति मिली। अब जयंत को लगता है कि पश्चिमी यूपी में जाट-सिख और मुस्लिमों की लामबंदी के बदौलत आरएलडी फिर से अपनी खोई ताकत वापस पा सकती है। इसीलिए जंयत अब इसका भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications