जया प्रदा ने आज़म खान को बताया पद्मावत का खिलजी, कहा- चुनाव में नाक में दम कर दिया था
Recommended Video

लखनऊ। पूर्व सपा नेता जया प्रदा और आजम खान के बीच की तल्खी हर किसी को पता है, दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी करते हैं। लेकिन इस बार जया प्रदा ने आजम खान पर तीखा हमला बोला है और उनकी तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान ने मुझे बहुत परेशान किया है। जया ने आजम पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने मेरा बहुत शोषण किया था।

आजमजी ने मेरा बहुत शोषण किया
हाल ही में पद्मावत फिल्म जिसमे रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का जिक्र करते हुए जया प्रदा ने कहा कि जब मैं यह फिल्म देख रही थी तो अलाउद्दीन का किरदार देखकर मुझे आजम जी की याद आई थी, आखिर कैसे उन्होंने चुनाव के दौरान मेरे साथ शोषण किया था। जया प्रदा ने इससे पहले कहा था कि अगर अखिलेश यादव का वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर समन्वय होता तो चुनाव के नतीजे कुछ और होते।

अखिलेश बिगड़ैल बच्चा
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए जया ने कहा कि अखिलेश एक बिगड़ैल बच्चे की तरह हैं, उन्हें अपने से बड़ो का सम्मान करना नहीं आता है। अखिलेश को राजनीति की बिल्कुल भी समझ नहीं है, जिसकी वजह से पार्टी में बिखराव हुआ है। अखिलेश की जिद की वजह से पार्टी की यह हालत हो गई है। दशरथ ने भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया था लेकिन अखिलेश ने अपने पिता की बात को ना मानकर पार्टी को ही बांट दिया।

अमर सिंह ने भी की थी खिलजी से तुलना
इससे पहले अमर सिंह ने भी आजम खान की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की थी और जया प्रदा की तुलना रानी पद्वावती से की थी। अमर सिंह ने मैनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आजम खान अलाउद्दीन खिलजी हैं जबकि अखिलेश यादव औरंगजेब है। उन्होंने कहा था कि दशरथ ने भगवान राम को 14 साल का वनवास दिया था, लेकिन अखिलेश यादव ने औरंगजेब की तरह अपने पिता को ही उम्रकैद की सजा दे दी है। अखिलेश यादव को औरंगजेब बताते हुए अमर सिंह ने कहा कि उनकी राजनीति मुगलवी अंदाज की है।












Click it and Unblock the Notifications