मुस्लिम शख्स ने बेटी की शादी में छपवाया शिव-पार्वती की तस्वीर वाला कार्ड, वजह है खास
जौनपुर। जहां लोग धर्म के नाम पर मर-मिटने को तैयार हो जाते हैं। एक दूसरे को श्रेष्ठ बताते हुए अन्य धर्म की आलोचना करते हैं। वहीं यूपी के जौनपुर में एक ऐसा व्यक्ति है जो मुसलमान होते हुए भी हिन्दू देवी देवताओं को अपना आदर्श मानता है। शख्स का नाम है मोहम्मद हलीम शेख। हलीम शेख सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, इसका जीता जागता उदारहण मिला है उसकी बेटी की शादी में, जी हां हलीम शेख ने अपनी बेटी की शादी में निमंत्रण कार्ड पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र को छपवाकर एकता की मिसाल कायम की है। वहीं हलीम शेख की बेटी रेहाना बानों का कहना है कि हिन्दू-मुस्लिम एकता समाज के लिए जरूरी है।

आज है मोहम्मद हलीम शेख की बेटी रेहाना बानो का निकाह
दरसअल जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर स्थित बदलापुर तहसील क्षेत्र के सम्मनपुर गाँव में 09 मई को एक मुस्लिम परिवार में लड़की की शादी है। लेकिन शादी की तैयारियां और निमंत्रण पत्र एकदम अनोखा है। परिवार मुस्लिम भले ही है लेकिन बेटी की शादी में छपवाए गए निमंत्रण कार्ड पर हिन्दू देवी-देवताओं की पोटो है। वजह, आपसी भाईचारे को सदियों से कायम रखने के लिए। हलीम के बेटे अब्दुल हमीद का कहना है कि वह यह काम पिछले कई वर्षों से करता चला आ रहा है। पूरे गांव में मोहम्मद हलीम शेख का ऐसा परिवार है जो हिन्दू त्यौहारों में अपनी पूरी सहभागिता निभाता है।
गांव में शुरू किया था नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा का आयोजन
इतना ही नही सम्मनपुर गांव में दुर्गा पूजा नहीं लगती थी लेकिन मोहम्मद हलीम के घर वालों ने इसकी शुरुआत आज से 4 साल पहले पंडाल सजाकर उसमे मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके की, तभी से इस गांव में दुर्गा पूजा पंडाल सजाया जाने लगा। हलीम के गांव के रहने वाले ब्रह्मदत्त ने oneindia को बताया कि हलीम हमारे गांव के वो शख्स है जिनका सम्मान जितना भी किया जाए उतना कम है। अभी तक वे दुर्गापूजा और होली में योगदान देते थे लेकिन अब उनकी बेटी रेहाना बानो की शादी में भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह की तस्वीर वाला कार्ड अपने निमंत्रण के रूप में दिया और हमारी खुशी और दुगनी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications