ज्ञानवापी मामले को लेकर जमीयत उलेमा ए हिंद ने बुलाई विशाल सभा, देवबंद में इकट्ठा होंगे 5000 मुस्लिम संगठन
लखनऊ, मई 24। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर वाराणसी कोर्ट में अब 26 मई को अहम सुनवाई होगी। कोर्ट ने इससे पहले दोनों पक्षों को अपनी-अपनी रिपोर्ट सबमिट करने के लिए कहा है। इस बीच ज्ञानवापी और कुतुब मीनार को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिंद ने 28 और 29 मई को मुस्लिमों की भीड़ इकट्ठा की है। दरअसल, जमीयत उलेमा ने यूपी के देवबंद में एक विशाल सभा बुलाई है, जिसमें अधिक से अधिक मुसलमानों के पहुंचने का आह्वान किया गया है।

5000 मुस्लिम संगठनों के पहुंचने का अनुमान
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस विशाल सभा में तकरीबन 5000 मुस्लिम संगठनों के भाग लेने का अनुमान जताया जा रहा है। इस सभा में ज्ञानवापी, कुतुब मीनार और मथुरा में ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा होगी। साथ ही इस सभा में मंदिर-मस्जिद पर चल रही बहस के खिलाफ कई प्रस्तावों को अपनाने की संभावना है। आपको बता दें कि इससे पहले जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद असद मदनी ने संगठनों से ज्ञानवापी मामले में हस्तक्षेप नहीं करने का आग्रह किया था।
ज्ञानवापी पर जमीयत उलेमा का स्टैंड
आपको बता दें कि जमीयत उलेमा ए हिंद ने अभी तक ज्ञानवापी मामले में मुस्लिमों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की है। कुछ दिन पहले ही जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक बयान में कहा था कि इस विवाद को हमें सड़क पर नहीं लेकर आना है। अभी मामला कोर्ट में है और हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना है। मदनी ने कहा था कि इस बीच कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें सावधान रहना है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications