दिवाली के दिन बुलंदशहर में जामा मस्जिद का गिरा गुंबद, मौत के साथ-साथ दर्जनों घायल

सभी घायलों को लोगों ने मलवे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। इस दुर्घटना में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है।

बुलंदशहर। ऐतिहासिक जामा मस्जिद के तीन गुंबदों में से एक दीवाली की दोपहर को गिर गया। गुंबद गिरने से तीन मासूम बच्चे और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों ने मलवे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि हायर सेंटर जाते समय एक 10 साल के बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ऐसे गिरा मसिजिद का गुंबद

ऐसे गिरा मसिजिद का गुंबद

बुलंदशहर के ऊपर कोर्ट इलाके की प्रसिद्ध जामा मस्जिद की मीनार और गुंबद दिवाली की दोपहर अचानक से गिर गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों का पानी मस्जिद की दीवार को अपनी चपेट में लिए हुए था, जिससे दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार की दोपहर 3 बजे नमाज के समय मस्जिद की दीवार और गुंबद आचानक से भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें तीन बच्चे और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के कई घंटों बाद तक भी जिले का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों में काफी नराजगी देखी जा रही है।

दुर्घटना में दर्जनों घायल, एक बच्चे की मौत

दुर्घटना में दर्जनों घायल, एक बच्चे की मौत

मस्जिद के मुख्य मौलवी जैनुल अबिदीन ने बताया कि गुंबद गिर जाने की वजह से मस्जिद के पास एक गली में खेल रहा बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बताया गया कि घटना के बाद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके चलते बचाव अभियान में कुछ समय लग गया।

दिल्ली ले जाते समय तोड़ा दम

दिल्ली ले जाते समय तोड़ा दम

बच्चों को निकालकर जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं दिल्ली ले जाते समय एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+