यमुना एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर
Jagadguru Kripalu Maharaj daughter Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में जगतगुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। इसके अलावा उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हैं।
Recommended Video
घायल दोनों बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद जगतगुरु कृपालु परिषत की ओर से शोक संदेश भी जारी किया गया है। संदेश जारी करने के बाद भक्तों द्वारा इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

दिल्ली जाते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मथुरा से जगतगुरु कृपालु जी महाराज की तीनों बेटियां डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी कार से दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए निकलीं थीं। उनके साथ आश्रम से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे।
दिल्ली एयरपोर्ट से उनको फ्लाइट पड़कर सिंगापुर जाना था। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार की एक डीसीएम ने आगे चल रही दोनों कारों में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस कर में सवार 6 महिलाएं और दो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। कैलाश हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया जहां का इलाज चल रहा है। जगद्गुरु की दोनों बेटियों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रेम मंदिर और मनगढ़ भक्ति धाम की थीं अध्यक्ष
डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृन्दावन स्थित प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ स्थित मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं। दुर्घटना के बारे में दुग्ध करते हुए जगतगुरु कृपालु परिषत द्वारा लिखा गया है कि "जगद्गुरु कृपालु परिषत् अत्यंत दुःख के साथ यह सूचित करता है कि एक दुर्घटना के कारण जगद्गुरु कृपालु परिषत् (भक्ति धाम) की अध्यक्षा, परम आदरणीया सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी जी ने अपना पार्थिव शरीर त्याग दिया है। हमारे ट्रस्ट की अध्यक्षाएं सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी जी और सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी जी वृन्दावन में अंतिम संस्कार आदि की व्यवस्था करेंगी। हम सभी भारी मन से अपनी भक्तिपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"
डीसीएम छोड़कर चालक हुआ फरार
बताया जा रहा है कि डीसीएम पर एक कंपनी के कार्टन लदे हैं। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। डीसीएम का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डीसीएम चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications