अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को NIA ने पकड़ा, आतंकी समूह ISIS के लिए कर रहा था काम
Aligarh News: आतंकी संगठन ISIS से जुड़े एक संदिग्ध फैजान अंसारी को एनआईए ने झारखंड के लोहरदगा जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए 19 साल के स्टूडेंट को रांची में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, फैजान अलीगढ़ मुस्किल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट था।
जिसे ISIS का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं, आरोपी की गिरफ्तारी से पहले उसके झारखंड और उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित आवास की तलाशी भी ली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड के लोहरदगा जिले में उसके घर और यूपी के अलीगढ़ में किराए के कमरे की तलाशी 16 और 17 जुलाई को ली गई थी।

इस तलाशी के दौरान 19 वर्षीय फैजान के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री/दस्तावेज जब्त किए गए थे। एजेंसी की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार, फैजान अंसारी नव धर्मांतरितों को कट्टरपंथ की राह पर ले जाने में लगा था। इतना ही नहीं, फैज़ान ने आईएसआईएस गतिविधियों का समर्थन करने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर संगठन के प्रचार को फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहा था।
फैजान ने अपने सहयोगियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आपराधिक साजिश रची थी। इस साजिश का मकसद आईएसआईएस की ओर से भारत में हिंसक आतंकी हमले करना था। जांच से पता चला है कि फैज़ान और उसके सहयोगियों ने इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी। वह भारत में ISIS के कैडर बेस को और मजबूत करने के लिए नव-धर्मांतरितों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकवादी एक्टिविटी करने के लिए उकसा रहा था।
जांच एजेंसी के मुताबिक फैजान विदेश स्थित ISIs संचालकों के संपर्क में था, जो उसे इस संगठन में भर्ती नए लड़कों के लिए मार्गदर्शन कर रहे थे। इतना ही नहीं, आईएसआईएस के अन्य सदस्यों के साथ, वह हिंसक कार्रवाइयों की योजना बना रहा था और विदेश में आईएसआईएस संघर्ष थिएटर में 'हिजरात' करने पर विचार कर रहा था। एनआईए ने कहा कि इस मामले में 19 जुलाई को आईपीसी और यूएपीए अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications