'कॉल रिकॉर्डिंग से सामने आई सुरेंद्र के परिवार की हकीकत' ,ससुर रावेंद्र ने किया खुलासा

लखनऊ। आईपीएस ऑफिसर सुरेंद्र दास ने बीते 5 सितंबर को पारिवारिक कलेश के चलते जहर खा लिया था जिसके बाद इलाज के दौरान 9 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। सुरेंद्र की मौत के बाद उनका जहर खाने से पहले लिखा सुसाइड लेटर भी सामने आया था जिसमें उन्होंने पारिवारिक कहल को मौत का कारण बताया था, साथ ही लेटर में ये बात भी जाहिर हुई थी कि पत्नी रवीना से लागातार बढ़ रहे झगड़े को वे और बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। सुरेंद्र की मौत के बाद जहां परिवार ने पत्नी को जिम्मेदार ठहराया था वहीं अब पत्नी रवीना के पिता रावेंद्र सिंह ने उल्टा परिवार पर ही गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

IPS SP Surendra kumar father in law press conference in lucknow accuses IPS family

इस संबंध में दिवंगत आईपीएस सुरेंद्र दास के ससुर डॉ रावेन्द्र सिंह ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और सुरेंद्र के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आत्महत्या की वजह को पारिवारिक तनाव तो बताया लेकिन ये दावा किया कि ये तनाव रवीना के साथ नहीं बल्कि भाई, भाभी, मां और बहनों की वजह से था। उनके मुताबिक परिवार हमेशा सुरेंद्र दास से पैसा मांगता था, इसीलिए वे टेशन में थे।

IPS SP Surendra kumar father in law press conference in lucknow accuses IPS family

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ससुर डॉ रावेन्द्र सिंह ने सुरेंद्र दास की कई कॉल रिकार्डिंग भी जारी की। उनके मुताबिक आईपीएस सुरेंद्र दास खुद अपनी पत्नी को ये कॉल रिकार्डिंग देते थे। कॉल रिकॉर्डिंग में दावा किया गया है कि परिवार के लोग हमेशा पैसे की डिमांड करते थे. जिसकी वजह से आईपीएस तनाव में रहते थे। इसी के साथ ससुर रावेंद्र ने 22 जुलाई को सुरेंद्र दास का पत्नी रवीना को भेजा ईमेल भी जारी किया। ईमेल में भी आईपीएस सुरेंद्र दास ने जान देने की बात का जिक्र किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+