IPS Aparna Gupta कौन? भू-माफियाओं के लिए बनीं आफत! रोते-रोते क्रैक किया UPSC, पति हैं IAS
IPS Aparna Gupta Success Story: उत्तर प्रदेश में तेज-तर्रार और कड़क पुलिस अधिकारियों की जब भी बात होती है, तो IPS अपर्णा गुप्ता का नाम जरूर लिया जाता है। हाल ही में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उनका तबादला लखनऊ पुलिस उपायुक्त से पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), यूपी लखनऊ के पद पर कर दिया गया है।
अपर्णा गुप्ता न केवल भू-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी संघर्ष से भरी जिंदगी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनकी कहानी में संघर्ष, मेहनत, आत्मविश्वास और जीत की मिसाल है। Oneindia Hindi महिला दिवस (8 मार्च 2025) की स्पेशल सीरीज में तेज-तर्रार IPS अपर्णा गुप्ता से आपको रूबरू करा रहे हैं। आइए जानते हैं...

Who is IPS Aparna Gupta: कौन हैं IPS अपर्णा गुप्ता?
- नाम: अपर्णा गुप्ता
- जन्म स्थान: मेरठ, उत्तर प्रदेश
- बैच: 2015 (यूपी कैडर)
- वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, लखनऊ
- शिक्षा: बी.टेक (इंजीनियरिंग)
अपर्णा गुप्ता मेरठ के किला रोड इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता दिनेश कुमार गुप्ता हैं। स्कूलिंग के दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से 10वीं और 12वीं की टॉप किया था। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था।
IPS Aparna Gupta Struggle Story: संघर्ष की कहानी: रोते-रोते क्रैक किया UPSC
सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान 2012 में उनकी मां का निधन हो गया। खास बात यह थी कि उनकी UPSC परीक्षा से सिर्फ 5 दिन पहले ही उनकी मां का देहांत हुआ था।
मां को खोने का दर्द उनके लिए असहनीय था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। रोते-रोते उन्होंने UPSC प्री परीक्षा दी और पास भी कर ली। हालांकि, मेंस परीक्षा में वह सिर्फ 2 नंबर से रह गईं। इसके बाद उन्होंने एक साल और मेहनत की, और आखिरकार 2015 में IPS बन गईं। अपर्णा गुप्ता अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को देती हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
IPS अपर्णा गुप्ता के बड़े ऑपरेशन
भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई:
- मेरठ, आगरा और बुंदेलखंड में अवैध खनन के खिलाफ उन्होंने बड़े ऑपरेशन चलाए।
- अपराधियों और रसूखदार माफियाओं के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की।
मानव तस्करी का पर्दाफाश:
- आगरा में डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों के साथ रेड लाइट एरिया में छापा मारा।
- वहां से 25 से ज्यादा महिलाओं को बचाया, जिन्हें तहखानों में छिपाकर रखा गया था।
माफियाओं के खिलाफ मोर्चा:
- यूपी के कई जिलों में गुंडों और बदमाशों पर नकेल कसी।
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चलाया।
IAS से कोर्ट मैरिज, सादगी से सात फेरे
IPS अपर्णा गुप्ता ने IAS जोगिन्द्र सिंह से शादी की, जो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दोनों ने अलीगढ़ में कोर्ट मैरिज की और फिर सादगी से शादी की। उनकी शादी पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी, क्योंकि यह आनन-फानन में हुई थी। हालांकि, शादी के कपड़े खासतौर पर डिजाइनर से तैयार कराए गए थे, लेकिन समारोह बेहद साधारण रहा।
Who is IPS Aparna Gupta Husband IAS Jogindra Singh: IAS जोगिन्द्र सिंह कौन हैं?
- जन्म तिथि: 17 अप्रैल 1989
- गृह जिला: मथुरा, उत्तर प्रदेश
- योग्यता: बी.टेक
- वर्तमान पद: DM & कलेक्टर, रामपुर (2024 से)
पहले कहां-कहां तैनात रहे?
- हमीरपुर (सहायक कलेक्टर)
- अलीगढ़ (संयुक्त मजिस्ट्रेट)
- कानपुर देहात (मुख्य विकास अधिकारी)
- बरेली (बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)
- वर्तमान में जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर रामपुर
एक मिसाल हैं अपर्णा गुप्ता
IPS अपर्णा गुप्ता सिर्फ एक सख्त पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि संघर्ष और मेहनत की मिसाल भी हैं। उन्होंने दुख और चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी मंजिल पाई। उनकी सख्ती से अपराधियों और भू-माफियाओं में खौफ है, तो वहीं उनकी सादगी और मेहनत से युवा लड़कियां प्रेरणा ले सकती हैं। IPS अपर्णा गुप्ता की कहानी यह सिखाती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती!












Click it and Unblock the Notifications