Akansha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर के इस हिस्से पर मिले चोट के निशान

25 मार्च को वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान लगाकर सुसाइड करने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।

Injuries found on actress Akanksha Dubeys body, many revelations in postmortem report

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से इस केस में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि, उनके शरीर में सिर्फ गले पर फंदे की चोट है। अभिनेत्री 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में होटल सोमेंद्र में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद उनकी हत्या को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आई थीं।

सारनाथ एसीपी के अनुसार आकांक्षा दुबे के गले पर फंदे की चोट के अलावा पूरे शरीर में कहीं भी सिंगल चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। आकांक्षा के कान के हड्डी के पास चोट है। आकांक्षा की मौत की वजह अपर पोजीसन में हैंगिग बताया गया है। जिसके बाद आकांक्षा की मौत को लेकर रहस्य और गहरा गया है। हालांकि, अभी विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद से ही कुछ कहा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे की विसरा रिपोर्ट के जरिए इस बात की छानबीन भी की जा रही है कि आखिर मौत से पहले आकांक्षा दुबे को खाने में क्या दिया गया था। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच में जुटी है। वहीं परिजन लगातार इस मामले की जांच सीबाआई से कराने की मांग कर रहे हैं। उधर इस घटना के मुख्य आरोपी समर सिंह और संजय सिंह फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं आकांक्षा दुबे के मां मधु दुबे और चाचा लगातार हत्या की बात कह रहे हैं। मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग होनी चाहिए। क्योंकि प्रथम दृष्टया सारनाथ पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। मृतका आकांक्षा दुबे के चाचा द्वारा जो तहरीर थाना सारनाथ में दी गई थी।

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद उनकी मां मधु ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे का आरोप है कि आकांक्षा को समर सिंह और उनके भाई ने टॉर्चर करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। समर सिंह ने आकांक्षा से पैसे लिए थे, जिसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+