वाराणसी के काल भैरव मंदिर में इनफ्लुएंसर ने काटा केक, मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील
Varanasi Kaal Bhairav Temple: सोशल मीडिया पर वायरल होने, फॉलोअर बढ़ाने के लिए इनफ्लुएंसर आजकल क्या कुछ नहीं कर रहे। कभी टावल में इंडिया गेट, मेट्रो में ठुमके लगाते हुए वीडियो सामने आते है, तो कभी धार्मिक स्थलों पर। अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से सामने आया है, जहां एक इनफ्लुएंसर ने काल भैरव मंदिर में केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इनफ्लुएंसर द्वारा काल भैरव मंदिर में केक काटकर जन्मदिन मनाने का 39 सेकंड की रील सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विश्व प्रसिद्ध काशी कोतवाल मंदिर में जिस वक्त महिला इनफ्लुएंसर ने केक काटा था उस वक्त वहां पर मंदिर के महंत भी मौजूद थे। केक काटने वाली महिला का नाम ममता राय है बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ममता राय मंदिर के गर्भगृह में केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अब वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर की है। वहीं, काशी विद्वत परिषद ने भी इस वीडियो पर अपना एतराज जताया है। साथ ही, काल भैरव मंदिर में मौजूद महंत को विद्वत परिषद नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें इनफ्लुएंसर ममता राय मंदिर में प्रवेश करती हुई और पूजा-अर्चना करती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद वह मंदिर के अंदर केक काटती है और भगवान को केक का पहला टुकड़ा चढ़ाती है। इस पूरी घटना की उसने रील बनाकर पोस्ट कर दी, जो 39 सेकेंड की है। ममता एक मॉडल है और इंस्टाग्राम पर उसके 10 लाख फॉलोअर्स हैं।
श्रद्धालुओं को पसंद नहीं आया वीडियो
यह घटना पिछले शुक्रवार की बताई जा रही है। ममता राय का वीडियो वायरल हो गया, जो कई श्रद्धालुओं को पसंद नहीं आया। श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में केक काटने वाली महिला और पुजारी की आलोचना कर रहे हैं, जिन्होंने महिला को ऐसा करने से नहीं रोका। वहीं, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी वाराणसी के पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर महिला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications