Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indian Railway के टीटीई ने नशे में धुत्त होकर महिला यात्री पर पेशाब किया, आरोपी की नौकरी छिनी

एअर इंडिया में महिला यात्री पर पेशाब का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि रेलवे अधिकारी पर महिला पैसेंजर पर पेशाब करने का आरोप लगा है। टीटीई को पद से हटा दिया गया है।

Indian Railway

Indian Railways के एक टीटीई को नौकरी से निकाल दिया गया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। आरोप है कि नशे में धुत ट्रेन टिकट चेकर (TTE) मुन्ना कुमार ने ट्रेन में महिला यात्री पर पेशाब किया। महिला पैसेंजर से दुर्व्यवहार करने के आरोप में बर्खास्त टीटीई को लखनऊ की चारबाग पुलिस ने अरेस्ट किया है। मामला 13 मार्च का बताया जाता है।

नशे में धुत्त TTE की शर्मनाक करतूत

रिपोर्ट्स के मुताबिक नशे में धुत ट्रेन टिकट चेकर (टीटीई) मुन्ना कुमार ने 13 मार्च की रात को कोलकाता-अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। आरोपी टीटीई को सेवा से बर्खास्त कर लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया।

रेल मंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने नौकरी से निकालने की कार्रवाई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर की है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'जीरो टॉलरेंस। तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया जाए।'

बिहार से पंजाब जा रहे थे पति-पत्नी, TTE ने किया दुर्व्यवहार

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लखनऊ में जीआरपी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि यात्री द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार वह और उसकी पत्नी बिहार के किऊल से पंजाब के अमृतसर जा रहे थे। उन्होंने कहा, "13 मार्च की रात को कुमार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया।"

आरोपी TTE बिहार निवासी, UP में नौकरी करता था

जीआरपी इंस्पेक्टर गौतम ने बताया, जीआरपी (चारबाग लखनऊ) में शिकायत दर्ज कराने के बाद कुमार को चारबाग स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।एक अधिकारी ने कहा कि बिहार के बेगूसराय का रहने वाला आरोपी टीटीई मुन्ना कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में टीटीई के पद पर तैनात था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+