भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कल भारत लौटेंगे, लखनऊ एयरपोर्ट से घर तक होगा ऐतिहासिक स्वागत
Shubhanshu Shukla return india: भारत के लिए गौरव का क्षण आने वाला है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 17 अगस्त 2025 को भारत लौटेंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (22-23 अगस्त) में शामिल होने के बाद 25 अगस्त को अपने गृह नगर लखनऊ पहुंचेंगे, जहां उनका ऐतिहासिक स्वागत होगा।
कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुक्ला हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन का ऐतिहासिक मिशन पूरा किया था। उनकी यह यात्रा भविष्य में भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान योजनाओं के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन
शुभांशु शुक्ला ने पिछले एक साल तक अमेरिका में रहकर Axiom-4 मिशन की ट्रेनिंग ली। 25 जून 2025 को फ्लोरिडा से स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से उड़ान भरकर 26 जून को वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। शुभांशु शुक्ला ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्निव्स्की और हंगरी के टिबोर कापु के साथ मिलकर वैज्ञानिक प्रयोगों और शैक्षिक गतिविधियों को अंजाम दिया। 15 जुलाई को मिशन के समापन के बाद वे पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए।
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
अमेरिका से भारत लौटने से पहले शुभांशु ने 16 अगस्त की शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि अपने अंतरिक्ष सहयोगियों से विदा लेना भावुक कर देने वाला था, लेकिन देश और परिवार से मिलने की खुशी कहीं अधिक है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'स्वदेस' के गीत "यूं ही चला चल रही" को याद करते हुए कहा कि यह गीत मिशन के दौरान हमेशा उनके साथ रहा।
पीएम मोदी से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से दिए अपने भाषण में शुभांशु शुक्ला का ज़िक्र करते हुए कहा था कि उनका मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए बड़ी प्रेरणा है। भारत लौटने के बाद शुभांशु की मुलाकात पीएम मोदी से होगी।
लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी
शुभांशु शुक्ला 25 अगस्त 2025 को अपने गृह नगर लखनऊ पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से घर तक उनका रोड शो होगा, जिसमें स्थानीय लोग उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देंगे। परिवार से मुलाकात भी इसी दौरान होगी।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस में शामिल होंगे
22 और 23 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में शुभांशु मुख्य आकर्षण होंगे। इससे पहले उन्होंने अपने बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर के साथ ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस भी मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications