काशी समागम कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छेड़ा गवर्नेंस का मुद्दा, कांग्रेस समेत दूसरे दलों को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने साम्यवादी सरकार देखी, जैसे पश्चिम बंगाल में थी। आज वहां गरीबी, कानून का अभाव है, जितनी सामाजिक जीवन की बुराई है सब वहां घर कर गई हैं।
वाराणसी। यूपी में आखिरी चरण के चुनाव से ठीक से पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोडशो के साथ-साथ रैली भी की। उनका कार्यक्रम यहीं खत्म नहीं हुआ, इसके बाद प्रधानमंत्री काशी समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। जहां बुद्धिजीवियों के साथ बैठक में उन्होंने गवर्नेंस का मुद्दा छेड़ा। उन्होंने इस मामले को उठाते हुए कुछ दलों की जमकर आलोचना की। उन्होंने गरीबी, कानून-व्यवस्था समेत दूसरे मुद्दों पर उन राज्यों के हालात बयां किए।

वाराणसी में लगातार दूसरे दिन पीएम मोदी ने किया रोड-शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने साम्यवादी सरकार देखी, जैसे पश्चिम बंगाल में थी। आज वहां गरीबी, कानून का अभाव है, जितनी सामाजिक जीवन की बुराई है सब वहां घर कर गई हैं। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी के बारे में कुछ भी नहीं कहा। हालांकि कानून-व्यवस्था का मुद्दा जरूर उठाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी अपरोक्ष रुप से खराब गवर्नेंस को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस देखी। हम कहां पहुंचे कहने की जरूरत नहीं, क्या हुआ हमारा। इतने लंबे अरसे सरकार चला के एक दल कहां खड़ा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं। उन्होंने शनिवार को भी वाराणसी में रोडशो किया था। साथ ही जौनपुर में एक रैली को संबोधित किया था। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में ही एक बार फिर रोडशो किया। इस दौरान भी उनके रोडशो में लोगों का जनसैलाब देखने को मिला। इस दौरान जमकर मोदी-मोदी के नारे भीड़ से लग रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications