यूपी विधानसभा चुनाव 2017: गुलाबी गैंग की संस्थापक पर कांग्रेस ने लगाया दांव

यूपी चुनाव में शानदार प्रदर्शन की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी ने गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत देवी पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने यूपी के मानिकपुर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया है।

लखनऊ। यूपी चुनाव में शानदार प्रदर्शन की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी ने गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत देवी पाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने यूपी के मानिकपुर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया है। संपत देवी पाल समाजसेवी हैं, उन्होंने गुलाबी गैंग की स्थापना की है। गुलाबी गैंग महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के साथ-साथ उनके कल्याण पर काम करता है।

Sampat Devi Pal UP चुनाव: गुलाबी गैंग की संस्थापक पर कांग्रेस ने लगाया दांव


कांग्रेस ने मानिकपुर से संपत देवी पाल को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। जिसमें पार्टी मानिकपुर सीट से संपत देवी पाल को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया। मानिकपुर विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को मतदान होना है। संपत देवी पाल ने अपनी गैंग का नाम गुलाबी गैंग इसलिए रखा क्योंकि इसकी सदस्य केवल महिलाएं होती हैं, जो गुलाबी रंग की साड़ी ही पहनती हैं। ये गैंग महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों को रोकने की कोशिश करता है। साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए भी कदम उठाता है।

गुलाबी गैंग, यूपी में काफी प्रसिद्ध है। यही वजह है कि इस गैंग को लेकर 'गुलाबो गैंग' के नाम से बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार माधुरी दीक्षित ने निभाया था। संपत देवी पाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी जा चुकी हैं। इस गैंग का दावा है कि प्रदेश में इसके सदस्यों की संख्या चार लाख से ज्यादा है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत देवी पाल पर दांव लगाया है। यूपी चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। गठबंधन की वजह से कांग्रेस प्रदेश में 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं गठबंधन के मद्देनजर सपा 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यूपी में सात चरणों में चुनाव होना है, पहला चरण 11 फरवरी को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+